अपराध के खबरें

भाकपा(माले)के दिवंगत महासचिव कॉ0 विनोद मिश्र 21वां पुनयतिथि पर मनाया गया संकल्प दिवस

पप्पू कुमार पूर्वे पत्रकार

भाकपा (माले) के दिवंगत राष्ट्रीय महासचिव कॉ0 विनोद मिश्र के 21 वीं पुनः तिथि पर संकल्प दिवस के रूप में जयनगर राजपुताना तोला में कॉ0 चलित्तर पासवान के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कॉ0 अमरनाथ तिवारी के झंडा तोलन कर सभा आयोजित किया गया , वक्ताओं ने कॉ0 विनोद मिश्र के जीवनी पर प्रकाश डाले सभा को सम्बोधित करते हुए प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने कहे कि 18 दिसंबर को हम कॉमरेड विनोद मिश्र का 21 वां स्‍मृति दिवस मना रहे हैं। पार्टी के विकास के लिए किये गये उनके योगदान से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। भाकपा (माले) को भारत के कम्‍युनिस्‍ट आंदोलन का हिरावल बनाने के उनके सपने से प्रेरणा लेनी चाहिए। कॉमरेड विनोद मिश्र ने 1970 के दशक में भारत के जटिल सामाजिक यथार्थ में पार्टी को जीवंत मार्क्‍सवादी आधार देने के लिए उन्‍होंने जड़ता और कठमुल्‍लावाद के खिलाफ शुद्धीकरण अभियान चलाया। सोवियत संघ के पतन के बाद पैदा हुए विलोपवाद से बहस करते हुए उन्‍होंने क्रांतिकारी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के बुनियादी सिद्धांतों को बुलंद किया। 1990 में जब भाजपा भारतीय शासक वर्ग की पहली पसंद बनकर उभरी तो कॉमरेड विनोद मिश्र ने फासीवाद को सीधे तौर पर चुनौती दी। 1990 के दशक में विचारधारात्मक और राजनीतिक बहसों के जरिये पार्टी आगे बढ़ी। कॉमरेड विनोद मिश्र की ऐतिहासिक भूमिका आज के इस महत्‍वपूर्ण दौर में हमारा मार्गदर्शन करेगी और हमें प्रेरित करेगी। अंत में सभी साथियों ने कॉ0 मिश्र के तसवीर पर माल्यापर्ण कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किए और उनके अधूरा सपनों सकरने का संकल्प लिए सभा को मुस्तुफा, श्रवण पासवान, मनोज पासवान, कासिन्दर यादव, मनोज कुमार, महा शंकर कसेरा,शंकर सिंह, प्रमिला देवी, जहाना खातून, मालती देवी सहित कई लोगों ने संबोधित किए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live