अपराध के खबरें

दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए गए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन

रोहित कुमार सोनू

नई दिल्ली में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को रविवार को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित कियागौरतलब है कि 24 नबंर 2019 को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस पुरस्कार का ऐलान किया था। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा था 'लीजेंड अमिताभ बच्चन जिन्होंने हमें दो पीढ़ियों तक एंटरटेन किया है। उन्हें एकमत ढंग से दादा साहब फाल्के अवॉर्ड के लिए चुना गया है। पूरा देश और इंटरनेशनल कम्युनिटी इस बारे में खुश है। मेरी उनको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च पुरस्कार, भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के के नाम पर दिया है। यह पुरस्कार 1969 में भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया था। यह सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा स्थापित संगठन फिल्म महोत्सव निदेशालय द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रतिवर्ष प्रस्तुत किया जाता है।

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड फिल्मों के सबसे प्रतिष्ठित अभिनेता हैं। चार दशकों से ज्यादा का वक्त बिता चुके अमिताभ बच्चन को उनकी फिल्मों से ‘एंग्री यंग मैन’ की उपाधि प्राप्त है। उन्हें लोग ‘सदी के महानायक’ के तौर पर भी जानते हैं और प्यार से बिगबी, शहंशाह भी कहते हैं। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live