अपराध के खबरें

अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नाबार्ड संपोषित महिला स्वयं सहायता समूह के विकास पर सेमिनार का आयोजन किया गया



राजेश कुमार वर्मा

वारिसनगर/समस्त्तीपुर, बिहार ( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय ) । वारिसनगर प्रखंड के हाँसा पंचायत के नागरबस्ती गांव में उन्नत भारत अभियान अन्तर्गत आरएनएआर काॅलेज, समस्तीपुर एवं स्वयं सेवी संस्था अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नाबार्ड संपोषित महिला स्वयं सहायता समूह के विकास पर सेमिनार की गयी। उन्नत भारत अभियान के कोर्डिनेटर डाॅ. सुरेन्द्र प्रसाद ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर धनिया, हल्दी के चूर्ण तैयार कर समूह के सदस्य स्वयं उपयोग करने के उपरांत उसकी शुद्धता का प्रचार अपने गांव में कर, बाजार में उपलब्ध दर से कम कीमत पर विपन्न करने से उससे होने वाला लाभ सदस्यों के बीच बांट दी जायेगी। स्थानीय स्तर पर उत्पादित साम्रगी को बनाने का तरीका एवं मार्केटिंग का तरीका के बारे में उन्नत भारत अभियान एवं औसेफा सहयोग करेगी। केआरपी देव कुमार ने सभी सदस्यों को जल-जीवन हरियाली, नशा मुक्ति, बाल-विवाह समाप्ति एवं दहेज उन्मूलन के पक्ष में 19 जनवरी को मानव श्रृंखला में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में आरएनएआर काॅलेज के डाॅ. विजय कुमार दीक्षित, डाॅ. विवेकानंद मिश्रा, संस्था के सचिव ललित कुमार ने समूह के विकास पर अपने विचार व्यक्त किया। मौके पर समूह के अध्यक्ष पिंकी जायसवाल, सचिव गुड़िया देवी, आशा देवी, पुष्पा देवी, वीणा देवी, मधु देवी, सविता देवी, दुर्गा देवी आदि मौजूद थे। समस्त्तीपुर सेे राजेश कुमार वर्माम

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live