अपराध के खबरें

कड़ाके की ठंड में सुदूर गांवों से भी कंबल लेने अाॅटाे रिजर्व कर पहुंचीं महिलाएं चोटिल


राजेश कुमार वर्मा संग आसिफ़ रजा
                               मुजफ्फरपुर,बिहार ( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय ) । मुजफ्फरपुर जिले में ठंड के बावजूद सुदूर गांवों से अाॅटाे रिजर्व कर कड़ाके की ठंड में निर्धन महिलाएं मुफ्त का कंबल लेने अ‌ाधी रात ही चित्रगुप्त एसोसिएशन पहुंच गईं थीं। पूरी रात कड़ाके की ठंड से बचने के लिए अगल-बगल झोपड़ीनुमा चाय दुकानों में बिताईं। भगदड़ में दर्जनों महिलाएं जख्मी हुईं, ताे ठंड लगने से भी चार महिलाएं बीमार हुई। सभी काे अस्पताल पहुंचाया गया। मीनापुर प्रखंड के नेउरा गांव से 13 महिलाएं एक ही अाॅटाे से पहुंची। भगदड़ में 13 में 9 महिलाएं चोटिल हुई। नेउरा की लक्ष्मी देवी ने बताया कि भाेर में अजान के समय गांव से अाॅटाे खुला। यहां पहुंचे ताे अंदर हम लाेग नहीं जा सके। बाहर में बहुत भीड़ थी। गेट पर ही ठंड में कांपते रहे। भगदड़ में गेट से थाेड़ी दूर पर गिरी। गिरने के बाद अगल-बगल की महिलाएं उठा कर बाहर की। कुछ समय के लिए सांस नहीं लिया जा रहा था। लग रहा था जान निकल जायेगी। अाॅटाे वाला एक-एक महिला से 80 रुपए दाेनाें तरफ का भाड़ा लिया था। करजा की सुगिया देवी ने कहा कि गाेतनी के साथ अ‌ाधी रात में ही पहुंच गयी। रात पर रहने के बाद भी कुछ नहीं मिला। भगदड़ में गिरी ताे गाेतनी बचा कर निकाली। पानापुर, सकरा तक से महिलाएं अाॅटाे रिजर्व कर गर्म कपड़ा लेने पहुंची थी।
चित्रगुप्त एसाेसिएशन में कंबल वितरण के दौरान मची भगदड़ के बाद मौके पर जुटी भीड़ व पुलिस टीम। समस्त्तीपुर से राजेश कुमार वर्मा

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live