अपराध के खबरें

नेपाल के रास्ते बिना वीजा भारत में प्रवेश करने पर दक्षिण अफ्रीका का नागरिक गिरफ्तार


पप्पू कुमार पूर्वे पत्रकार

कोलकाता जाने के लिए मधुबनी के जयनगर स्टेशन पर पकडऩे आया था ट्रेन। आइबी इंटेलीजेंस व एसएसबी ने पूछताछ में बताया कि नेपाल के रास्ते यहां आया।मधुबनी के सीमावर्ती क्षेत्र में इन दिनों विदेशी नागरिकों की आवाजाही बढ़ गई है। मंगलवार को भी स्टेशन पर जीआरपी ने दक्षिण अफ्रीका के एक नागरिक को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार कर लिया। जांच व पूछताछ में पता चला कि उसके पास भारत का वीजा नहीं था। इसके बाद महकमे में सनसनी मच गई। उससे आइबी, इंटेलीजेंस व एसएसबी के पदाधिकारियों ने पूछताछ की। उसका नाम थॉमस इव जैकब है।जयनगर जीआरपी थानाध्यक्ष विनोद राम ने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी नागरिक को बुधवार को समस्तीपुर भेज दिया जाएगा।बताया जाता है कि जीआरपी के जवानों ने जयनगर रेलवे स्टेशन से एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ में यह बात सामने आई कि वह नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश किया था। वह एक माह से नेपाल में रह रहा था। थॉमस ने बताया कि वह नेपाल में एक फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में आया था। कोलकाता में मैनेजर से मिलने के लिए वहां जा रहा था। इसके लिए वह यहां गंगा सागर एक्सप्रेस ट्रेन पकडऩे वाला था।इस बीच जीआरपी के जवानों की नजर उसपर पड़ गई। उसके पास दक्षिण अफ्रीका का पासपोर्ट मिला। मगर, वह भारत का वीजा नहीं दिखा सका। इसके बाद जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एजेंसियों की पूछताछ में क्या बात सामने आई उसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। उसकी उम्र करीब 27 से 28 वर्ष है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live