अपराध के खबरें

वार्ड सचिव का चयन

विमल किशोर सिंह

सीतामढ़ी/रीगा प्रखंड क्षेत्र के सिराहीं पंचायत अंतर्गत वार्ड नं चार मे प्रखंड कार्यालय के निर्देशानुसार वार्ड सचिव का चयन सर्वसम्मति से राजन कुमार का किया गया।प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी केशव कुमार दत्त एवं पंचायत सचिव रामचन्द्र बैठा की उपस्थिति में वरिष्ठ नागरिक दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में वार्ड सभा का आयोजन रामपुर गंगौली पैक्स भवन में बुधवार को संपन्न हुई।प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं पंचायत सचिव ने बताया कि सर्वसम्मति से प्रबंधन समिति का गठन किया गया है।जिसमें वार्ड पंच जसिया देवी को उपाध्यक्ष, राजन कुमार को वार्ड सचिव एवं विजय कुमार सिंह, राजो देवी, प्रेम कुमारी देवी, सुनीता देवी को प्रबंधन समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।मौके पर राकेश कुमार सिंह, गिरीश नंदन सिंह, कौशल किशोर सिंह, चंदन कुमार, बैकुण्ठ बिहारी सिंह एवं सैकड़ों वार्ड सदस्य उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live