अपराध के खबरें

बिहार में दूसरे एम्स (AIIMS) के निर्माण का रास्ता साफ

रोहित कुमार सोनू

बिहार के दरभंगा में एम्स  बनने का रास्ता साफ हो गया है. बिहार सरकार ने दरभंगा  में बिहार का दूसरा आल इंडिया इंस्टीच्यूट आफ मेडिकल सायंस बनाने की मंजूरी दे दी है. दरभंगा मेडिकल कॉलेज  के स्थान पर अब एम्स का निर्माण होगा. दो दिन पहले भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की टीम द्वारा दरभंगा में एम्स निर्माण हेतु चयनित स्थल का निरीक्षण किया गया। तदन्तर इस टीम के द्वारा जिला पदाधिकारी एवं माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके विस्तार से चर्चा किया गया। केन्द्रीय टीम का स्थल निरीक्षण एवं अधिकारियों से बैठक के क्रम मेँ दरभंगा में एम्स अस्पताल निर्माण हेतु सकारात्मक रूख देखा गया।विदित हो कि डी.एम.सी.एच. परिसर में एम्स अस्पताल का निर्माण हेतु स्थल चिन्ह्ति किया गया है। जिला पदाधिकारी, दरभंगा डाॅ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा केन्द्रीय टीम को आश्वत किया गया कि सभी सूचनाएँ शीघ्र ही उपलब्ध करा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन दरभंगा में बहुप्रतीक्षित एम्स अस्पताल का निर्माण हेतु पूर्ण प्रयत्नशील है। एम्स निर्माण हेतु जो भी जरूरते होगी उसे पूरा करने का भरपूर प्रयास किया जायेगा।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live