अपराध के खबरें

जदयू कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राज्य अध्यक्ष ने नव-मनोनीत प्रदेश कमिटी की सूची किया जारी


अनुप नारायण सिंह

पटना,बिहार ( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय 29 दिसम्बर 2019 ) । आज दिनांक 29 दिसम्बर 2019 को जदयू कला संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार संगीत ने नव-मनोनीत प्रदेश कमिटी की सूची जारी की। इस बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य सचेतक सह् बिहार विधान परिषद् संजय कुमार सिंह उर्फ गाॅंधीजी ने कहा कि आप सभी चाक्षुष एवं प्रदर्श कला के अग्रगण्य कलाकार है। माननीय मुख्यमंत्री की अगुआई में योजनाओं को जन-जन तक पहुॅचाने की जिम्मेवारी अब आपके कंधे पर है। सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जनता दल यू0 के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने अपने संबोधन में माननीय मुख्यमंत्री की जल-जीवन हरियाली योजना पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि जल-जीवन हरियाली अब वैश्विक परिपेक्ष्य के लिए हमारे राज्य द्वारा उठाये गये कदम है। इनको जन-जागृति के रूप में आप सभी कार्यकŸााओं को जल-जीवन हरियाली को जागृत करने की जिम्मेवारी अपने कंधे पर है।
इस अवसर पर जनता दल यू0 के संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार संगीत ने प्रदेश की कमिटि का ब्योरा प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव तथा जिलाध्यक्षों की सूची जारी की तथा सभी पदे्रश पदाधिकारियों को आज से माननीय मुख्यमंत्री की कार्य योजनाओं को अपनी कला के माध्यम से आमर्जन से जोड़ने के लिए कहा। जदयू कला प्रकोष्ठ की निम्न प्रकार से सूची प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार, सिंह, मनोज कुमार बच्चन, अमर कुमार सिन्हा, अभिषेक तुषार, डाॅ0 विनोद कुमार मंगलम, दीपक कुमार सिंह, श्रीमती पुष्पा सिंह, सरदार तरविन्दर सिंह बग्गा वहीं
प्रदेश महासचिव अशोक कुमार सिंह उर्फ श्याम मोहन, अनिल कुमार सिन्हा, भारतेन्दु कुमार सिंह, निभाष मोदी, विजय स्नेही, तौहिद आलम, प्रदीप कुमार सिंह के साथ ही प्रदेश सचिव, विनोद कुमार गुप्ता, सुजीत कुमार, नन्दलाल राज, अमर कांत कलाकार, बृजबिहारी मिश्रा, रंजीत सिंह, मनोज सिंह, श्रीमती रीना सिंह, ओमप्रकाश, संतोष लाल यादव, त्रिलोक कुमार झा, अनिष कुमार सिंह, अमीत कुमार, दयाशंकर दूबे, प्रिंस कुमार, सुरेन्द्र पंडित, श्रीमती निलम सिन्हा बनाए गए हैं । वहीं जिलाध्यक्षों की सूची के साथ ही संगठन जिला/नगर जिला एवं नगर अध्यक्ष पश्चिमी चम्पारण श्रीमान मिश्रा, पूर्वी चम्पारण राजेश कुमार वर्मा, गोपालगंज सोनू निगम, सीवान उपेन्द्र पाण्डेय, सारण मनन गिरी, वैशाली पंकज कुमार सिन्हा, मुजफ्फरपुर (नगर) मुजफ्फरपुर श्रीमती संजना राज, सीतामढ़ी राम किशोर 'नाकी,' शिवहर उपेन्द्र नारायण सिंह, दरभंगा (नगर) मो0 अहसान अली, दरभंगा श्रीमती श्याम रेखा मिश्रा, समस्तीपुर राखी सिंह, मधुबनी श्रृष्ठी नाथ झा, सहरसा अलका झा, पूर्णियाॅं (नगर) सागर ऋषिदेव, पूर्णियाॅं दशरथ प्रसाद साह, कटिहार (नगर) गौरव उजाला, खगड़िया सुमित कुमार पटेल, बेगूसराय (नगर) किशोरी मिश्रा, बेगूसराय अरविन्द पासवान, मुंगेर मनीष कुमार, भागलपुर (नगर) रंजेश कुमार, भागलपुर संजीव कुमार, बाॅंका कुशेश्वर प्रसाद सिंह, जमुई नीरज कुमार, लखीसराय विवेक राणा, शेखपुरा श्रीमती अर्चना त्रिवेदी, नवादा अशोक पासवान, नालन्दा रणधीर कुमार यादव, बिहारशरीफ (नगर) सिद्धेश्वर रविदास, जहानाबाद राजू कुमार, गया (नगर) राधवेन्द्र कुमार, गया श्रवण कुमार, औरंगाबाद सुनील कुमार, कैमूर नन्दलाल राम, बक्सर उपेन्द्र दूबे, भोजपुर अमरदीप प्रसाद उर्फ व्यासजी के साथ ही पटना (नगर) के लिए कमलेश कुमार सिंह, पटना अरूण कुमार गौतम, बाढ़ सुश्री रूपम को मनोनीत किया गया है । समस्त्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा सम्प्रेषित।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live