अपराध के खबरें

मुजफ्फरपुर में बीजेपी ने निकाली तिरंगा यात्रा, मंत्री सुरेश शर्मा बोले- CAA से किसी को डरने की जरूरत नहीं


आसीफ़ रजा   

मुजफ्फरपुर,बिहार ( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय ) । नागरिकता संशोधन कानून (सीसीए) के पक्ष में भारतीय जनता पार्टी ने ओरिएंट क्लब से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा पूरे शहर में घूमते हुए बैरिया गोलंबर तक जाएगी। इसमें शामिल सूबे के नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि नागरिकता कानून से भारत के मुस्लिमों को डरने की जरूरत नहीं है। यह कानून भारतीय नागरिकों के हित में है। इसे समझने की जरूरत है। भारत में जो भी अल्पसंख्यक रहते हैं, उनके लिए सरकार की ओर से विशेष योजनाएं चल रही हैं। उनकी नागरिकता का अधिकार नहीं छीना जाएगा। इसलिए, देश को बांटने वाले राजनीतिक दलों से दूर रहकर राष्ट्र के निर्माण के लिए एकजुट होने की जरूरत है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश इस्लामिक देश हैं। वहां के बहुसंख्यक समाज को कोई परेशानी नहीं है। इसलिए, नागरिकता कानून में हिदू व अन्य धर्म की बात कही गई है, जो वहां प्रताडि़त हो रहे हैं।जुलूस का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजन कुमार ने की । इस मौके पर विधायक बेबी कुमारी, विधायक केदार गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष रामसूरत राय, प्राचार्य डॉ ममता रानी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष नचिकेता पांडे, भाजपा नेता प्रवीण सिंह,  भाजपा नेता भोला चौधरी अर्जुन राम विश्वास कुशवाहा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गीता सिंह पूर्व प्रत्याशी अरुण कुमार सिंह, आदर्शवाद राम कुमार झा , सतीश कुमार, सिद्धार्थ कुमार, मुकेश चंद्रवंशी, मनीष कुमार मनोरंजन शाहो निगम पार्षद केपी पप्पू विजय सिंह, अधिवक्ता संजय सिंह, भाजपा नेता आलोक वर्मा, केशव चौबे, रवि रंजन शुक्ला टिंकू शुक्ला, बंदे मातरम सेवा मंच के राजीव सत्यम संजीव झा दिवाकर झा, निखिल गुप्ता, आशीष पिंटू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल है। समस्त्तीपुर से राजेश कुमार वर्मा द्वारा सम्प्रेषित ।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live