अपराध के खबरें

चंद्र ग्रहण 2020: चार घंटे लंबा होगा चंद्र ग्रहण

संवाद
चंद्र ग्रहण लगने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी रह गया है। ये साल का पहला ग्रहण होगा जो 10 जनवरी को लगने जा रहा है। इस ग्रहण को यूरोप, एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में देखा जा सकेगा। ग्रहण काल की शुरुआत 10 जनवरी की रात 10 बजकर 37 मिनट से हो जायेगी और इसका अंत 2:42 ए एम पर 11 जनवरी को होगा। इस ग्रहण की कुल अवधि करीब 4 घंटे की होगी।ज्योतिष विद्वानों के अनुसार इस बार चंद्र ग्रहण में सूतक काल नहीं लगेगा। सामान्य रूप से चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से नौ घंटे पूर्व लग जाता है। यह अशुभ समय होता है जिसमें कई कार्यों को वर्जित माना गया है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों पर ग्रहण के सूतक काल का प्रभाव नहीं पड़ता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live