अपराध के खबरें

20 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे जेपी नड्डा

रोहित कुमार सोनू

भारतीय जनता पार्टी  के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा 20 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। उन्हें आम सहमति से इस पद के लिए उन्हें चुना जाएगा, क्योंकि उनके खिलाफ कोई दावेदार नहीं है।जेपी नड्‌डा को 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी और वहां भाजपा ने 80 में से 62 सीटों जीती थीं। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत समस्त भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री, राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम का प्रस्ताव रखेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियां शुक्रवार को पूरी हो जाएंगी। जेपी नड्‌डा फिल्हाल राज्यसभा से सांसद हैं और साथ ही वे भाजपा के संसदीय बोर्ड के सचिव भी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद जून 2019 में नड्‌डा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। उसके बाद से ही यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि जल्द ही वो पूर्णकालिक अध्यक्ष बन सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live