अपराध के खबरें

पर्यावरण को हरियाली बनाने तथा वातावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए युवाओं ने किया पौधारोपण।


पप्पू कुमार पूर्वे पत्रकार
मधुबनी जिला के जयनगर के देवधा के रामजानकी मंदिर के परिसर में मॉर्निंग वॉक ग्रुप के युवाओं ने मॉर्निंग वॉक के दौरान सत्ताईसवें सप्ताह में भी पेड़ लगाने का कार्यक्रम किया गया।पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए प्रत्येक सप्ताह में जयनगर के विभिन्न जगहों पर पेड़ लगाया जाता है।इस अवसर पर देवधा के थाना अध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने कहा कि पेड़ पौधे मानव जीवन के धरोहर हैं. इसलिए पौधा रोपण नियमित रूप से जरूरी है. इस धरती पर जो कुछ भी हमे मिलता है उसे प्रकृति ने हमे सौगात के रूप में प्रदान किया है,जिसको पाने के लिए हमे कोई मूल्य चुकाना नही पड़ता है. लेकिन प्रकृति प्रदत चीजों पर लगातार दोहन के चलते अनेक विनाशकारी प्रभाव भी अब प्रकृति द्वारा देखने को मिलने लगे है. जिनमे बाढ़, सुखा जैसी प्राकृतिक आपदा प्रमुख है. आज पर्यावरण की सुरक्षा विकट समस्या बन गयी है. जिस तरह लोगों को जीने के लिए रोटी, कपड़ा व मकान की जरूरत है. उसी तरह अगर हमारा पर्यावरण सुरक्षित नहीं रहेगा तो पृथ्वी पर जीना मुश्किल हो जाएगा. इसलिए हरेक इंसान का फर्ज है कि वो पर्यावरण की रक्षा करे।इस देवधा के मुखिया योगेंन्द्र पूर्वे ने कहा कि युवाओं के द्वारा यह पौधारोपण कार्यक्रम सराहनीय है।सभी लोगों को पौधारोपण करना चाहिए।
इस अवसर पर सुरी युवा शक्ति के अध्यक्ष हरेराम चौधरी कहा कि पेड़-पौधे जलवायु को संतुलित रखते हैं। वृक्ष लगाने से पर्यावरण दूषित होने से बचेंगे। मनुष्य द्वारा निकाली गयी जहरीली कार्बनडाइ ऑक्साइड को वृक्ष स्वयं शोषित कर जीवन दायी ऑक्सीजन देते हैं। इसलिए वृक्षों की रक्षा करना, पौधों को लगाना महत्वपूर्ण कार्य हैं। देवधा के थाना अध्यक्ष राजकिशोर कुमार,देवधा के मुखिया योगेंन्द्र पूर्वे,सुरी युवा शक्ति के अध्यक्ष हरेराम चौधरी,पप्पू कुमार राय,दीपक सिंह ,संतोष शर्मा, मोहम्मद आशिक,प्रशांत झा ,पप्पू कुमार पूर्वे,अशोक कुमार यादव,विवेक ठाकुर,सोनू कुमार ,अमित कुमार,हिरेन पासवान,संजीव कुमार, प्रवीण कुमार ,मोहन पँजियार, मुकुंद महतो,संजय पूर्वे, सुरेन्द महतो,प्रतोश कुमार,श्री नारायण महतो सहित सेकड़ो लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live