अपराध के खबरें

टैक्स फ्री हुई 'तान्हाजी, दीपिका को होगा बड़ा नुकसान

रोहित कुमार सोनू
आज सबसे बड़ी खबर आ रही है उत्तर प्रदेश से योगी आदित्यनाथ की सरकार ने फिल्म तानाजी को प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है। आपको बताते जाए कि इस मसले को लेकर फिल्म अभिनेता अजय देवगन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की थी। मुख्यमंत्री ने अजय देवगन से बात करने के बाद यह निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि यह फिल्म तानाजी ऐतिहासिक है। 17वीं शताब्दी में शिवाजी महाराज के दोस्त और दाएं हाथ सुबेदार तानाजी पर आधारित है। इसमें मराठों और मुगलों के ऐतिहासिक वर्णन किया गया है।आपको बता दें अजय देवगन  की फिल्म के साथ ही दीपिका पादुकोण की छपाक  भी रिलीज हुई थी। दीपिका की छपाक को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तीनों राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया था। वहीं तानाजी को भी टैक्स फ्री करने की मांग की जा रही थी लेकिन उन तीनों ही राज्यों में अभी तक फिल्म को टैक्स फ्री नहीं किया गया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live