अपराध के खबरें

मनोज तिवारी बनें दिल्ली के मुख्यमंत्री : शक्ति कपूर


अनुप नारायण सिंह

नई दिल्ली, भारत ( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय ) ।दिल्ली विधान सभा चुनावों के तारीख की घोषणा हो चुकी है। दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होने हैं और 11 फरवरी को दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। इस बार दिल्ली की रण में मौजूदा सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश मनोज तिवारी होने वाले हैं, जिनके लिए बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर ने कहा है कि जिस हिसाब से उनकी तरक्की चल रही है, उस हिसाब से वे लोगों को सरप्राइज्ड करते हुए दिल्ली ले मुख्यमंत्री बन सकते हैं।
शक्ति कपूर ने ये बातें अपनी आने वाली भोजपुरी फ़िल्म 'लेडी सिंघम' के प्रेस कांफ्रेंस में मुंबई में कही। उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी ईमानदार इंसान हैं। काफी मेहनती हैं। उन्होंने ये साबित कर दिखाया कि जब एक कलाकार अपनी मेहनत और लगन से पर्दे पर स्टार बन सकता है, तो वह राजनीति में भी स्टार बन सकता है। हम सब लोग उनकी रिस्पेक्ट करते हैं। वे कभी स्पेशल फेवर नहीं करते हैं। वे हमेशा सही के साथ खड़े होते हैं। ये मैं इसलिए नहीं कह रहा कि हम दोस्त हैं। ये इसलिए कह रहा हूँ कि ऐसा मैंने खुद महसूस किया है। इनदिनों उनकी तरक्की जिस हिसाब से चल रही है, उसके हिसाब से आने वाले दिनों में पार्टी में उनका कद और बढ़ेगा।
आपको बता दें कि दिलीप गुलाटी की भोजपुरी फ़िल्म 'लेडी सिंघम' में शक्ति कपूर लम्बे समय बाद भोजपुरी स्क्रीन पर नज़र आएंगे। इसमें लीड रोल में भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी नज़र आने वाली हैं। फ़िल्म का निर्माण विकास प्रोडक्‍शसन के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्‍म के निर्माता सरला एस सरोगी व राहुल शर्मा और निर्देशक दिलीप गुलाटी हैं। फिल्‍म में शक्ति कपूर, रानी चटर्जी, गौरव झा, अंशुमान राजपूत, सागर पांडे, रमजान, दिनेश शर्मा, सोनिया त्रिवेदी, शरद राज सिंह, आरती निगम, कौशलेंद्र श्रीवास्‍तव, रविंद्र नाथ गुप्‍ता, दिनेश यादव और शिव श्रीवास्‍तव भी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे। फिल्‍म में गीत – संगीत एस कुमार ने दिया है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी हेमंत श्रीवास्‍तव, आर्ट रविंद्र गुप्‍ता, एक्‍शन हीरा यादव, कोरियोग्राफी पप्‍पू खन्‍ना का है। समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा सम्प्रेषित ।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live