अपराध के खबरें

अर्धांगिनी फेम सूरज सम्राट हत्यारा के लिए अनुबंधित

 अनूप नारायण सिंह             
                                   पटना, बिहार ( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय ) । भोजपुरी सिनेमा साफ-सुथरी संपूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फिल्म अर्धांगिनी देने वाले एक्शन स्टार सूरज सम्राट को भोजपुरी फिल्म हत्यारा के लिए अनुबंधित किया गया है। इंदु चंद्रा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म हत्यारा में सूरज का किरदार काफी अलग होगा, जो दर्शकों के लिए रोमांच से भरपूर होगा। फिल्म के निर्माता व निर्देशक बृजेश पाठक हैं।
वे काफी सुलझे हुए फिल्म मेकर हैं। उनको सोच है भोजपुरी समाज को साफ-सुथरी व स्वस्थ मनोरंजन पूर्ण फिल्म देना। इस फिल्म से दर्शकों का मनोरंजन होने के साथ साथ उन्हें संदेश भी दिया जायेगा। यह फिल्म सूरज सम्राट की पिछली फिल्म अर्धांगिनी के तरह ही हर वर्ग के दर्शकों का स्वस्थ मनोरंजन करेगी। इस फिल्म से एक बार फिर से वे दर्शकों का दिल जीतने वाले हैं। फिल्म की की शूटिंग 28 फरवरी से झारखंड के विभिन्न रमणीय स्थलों पर शुरू की जायेगी। अनूप नारायण सिंह की रिपोर्टिंग को समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा सम्प्रेषित ।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live