अपराध के खबरें

चिकन से महंगा बिक रहा है अंडा

रोहित कुमार सोनू

5 रुपये में बिकने वाले अंडे पर भी अब महंगाई का चाबुक चला है। बिहार  में अंडा अब 7 से 8 रुपये बिक रहा है। कनकनी  सर्दी की दस्तक और जनवरी  आने के साथ ही अंडे की कीमतों में भारी इजाफा रिकॉर्ड किया गया है। अंड़े की कीमतें अब चिकन के दाम से होड़ लगा रही है। अगर थोड़ा गणित लगाएं तो आपको अंडे और चिकन की कीमतें लगभग बराबर ही मालूम पड़ेंगी। देश में अंडों की सप्लाई पुणे, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश से होती है। पुणे में इस वक्त थोक में 100 अंडे की कीमत 585 रुपये है। इसमें माल की ढुलाई का किराया जोड़ देने पर प्रत्येक अंडे की कीमत 6.5 से 7.5 हो जाती है। अगर एक अंडे का औसत वजन 55 ग्राम लगाया जाए तो एक किलो अंडे की कीमत 120 से 135 रुपये हो जाती है। पुणे में इस वक्त कटा हुआ मुर्गा 130-150 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। दिल्ली में चिकन की कीमत 180-190 रुपये प्रति किलो है। दिल्ली में स्टाल लगाकर अंडा बेचने वाले लोगों का कहना है कि उनके मुनाफे में कोई इजाफा नहीं हुआ है, बल्कि कीमतें बढ़ने से ही वे महंगे अंडे बेच रहे हैं।

अंडे​​ महंगे होने की वजह​----


कहा जा रहा है कि अंडों की डिमांड बढ़ने की एक बड़ी वजह सब्जियों बेतहाशा महंगा होना हैं। हरी सब्जियां​​ 60​​ से​​ 100​​ रुपए के बीच बिक रही हैं। आमतौर पर ऐसे दिनों में लोग सब्जियों की जगह अंडे को प्राथमिकता देने लगते हैं। लेकिन अब अंडे ने भी बता​​ दिया है कि वह घास-फूस से कम नहीं है। जब उनके दाम बढ़ सकते हैं तो यह भी उछल कर आसमान छू सकता है।​​

हालांकि सरकारी तंत्र अंडे महंगे होने की वजह कर्नाटक और तमिलनाडु में पड़े सूखे को मान रहे हैं। दक्षिण के इन राज्यों में सूखे की मार से मक्का का उत्पादन कम हुआ।​​ इस वजह से बाजार में मक्के की कीमत में इजाफा हो गया है। मक्का 1,900 रुपए प्रति क्विंटल बाजार में बिक रहा है।​​ पॉल्ट्री प्रोडक्शन के लिए मक्का सबसे जरूरी है।​​ पॉल्ट्री से जुड़े व्यवसायियों को सूखे की वजह से ऊंची कीमत पर मक्का खरीदना पड़ रहा है। ऐसे में मुर्गियों को पर्याप्त मात्रा में खाना नहीं मिलने से उत्पादन कम हो रहा है।​​ उत्तर भारत के राज्यों में अंडे की सप्लाई अधिकतर दक्षिण भारत के नमककाल जोन से होती है। तकरीबन 3.5 करोड़ अंडे रोजाना वहां उत्तर भारत में भेजे जाते थे। लेकिन वहां से कम संख्या में अंडे आ रहे​​ हैं और मांग बढ़ गई है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live