अपराध के खबरें

जनपद को जैविक बनाने के लिए "पर्यावरण मित्र" बने किसान


 पर्यावरण मित्र गोष्ठी में लिया 500 किसानों ने जैविक खेती का संकल्प

 वर्तमान संदर्भ में जैविक खेती आवश्यक क्यों ? - पर्यावरण मित्र ने किया जागरूक

 लापरवाही की पॉलीथिन और युवाओं को तंबाकू से दूर रखने के लिए पर्यावरण मित्र के साथ चलेंगे हम

राजेश कुमार वर्मा

शिकोहाबाद, उत्तरप्रदेश ( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय ) । पर्यावरण मित्र, हिंद लैंप्स लिमिटेड, शिकोहाबाद, जनपद फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश द्वारा कृषि क्षेत्र में बढ़ावा के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उसमें विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि
फसलों में अत्यधिक कीटनाशक के कारण आज न सिर्फ अनाज एवं सब्जियों का स्वाद कम होता जा रहा है अपितु कई प्रकार की नई बीमारियाँ भी समाज में फैलती जा रही हैं। इन कीटनाशकों ने आज के आदमी की रोग से लड़ने की क्षमता को नष्ट कर दिया है। पर्यावरण मित्र, आदरणीय किरण बजाज के नेतृत्व में वर्ष 2004 से जैविक खेती प्रोत्साहन के लिए कार्य करता आ रहा है। इसीक्रम में आज "वर्तमान संदर्भ में जैविक खेती आवश्यक क्यों?" विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जनपद के अलग-अलग गांव से आए हुए लगभग पांच सौ से अधिक किसान उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता व जैविक कृषि वैज्ञानिक डाॅ. आयुष भूषण ने कार्यक्रम में आए किसान भाइयों को प्राचीन में की जा रही वैदिक कृषि से होने वाले प्रकृति के अनुरूप और मानव स्वास्थ्य के अनुकूल महत्व को बताया तथा अनेक प्रकार की जैविक कृषि शून्य लागत खेती एवं प्राकृतिक खेती के मूलभूत महत्व को भी बताया। रसायनिक खेती की शुरूआत और उससे आज के दौर में देखे जाने वाले उसके हानिकारक प्रभावों तथा मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को बताया। डाॅ. भूषण द्वारा किसानों को जैविक खेती और रसायनिक खेती की तुलनीय विवेचना करते हुए जैविक खेती को अधिक लाभप्रद एवं टिकाउ बनाने का प्रशिक्षण दिया। 
मुख्य अतिथि पर्यावरण मित्र प्रबंधकारिणी सदस्य डाॅ. अजय कुमार आहूजा ने अपने वक्तव्य में किसान भाइयों को जैविक खेती करने और स्वस्थ्य रहने की सलाह दी। उन्होंने तम्बाकू से होन वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी साथ ही उससे बचने के उपाय भी किसान भाइयों को बताया।
कार्यक्रम में किसान भाइयों में रामनरेश यादव, फतेह सिंह बेधड़क, मोहर सिंह एवं अरविन्द यादव ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में पर्यावरण मित्र का परिचय मोहित जादोंन ने देते हुए पर्यावरण मित्र के उद्देश्य बताए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए दीपक औहरी ने पर्यावरण मित्र की गतिविधियों से किसानों को अवगत कराया। सभी किसानों को अपना-अपना गांव तम्बाकू एवं पाॅलीथिन मुक्त कराने का भी निवेदन किया गया। वहीं समारोह का धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक श्रीवास्तव ने दिया। उपरोक्त जानकारी दूरभाष के माध्यम से मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय को
 पर्यावरण मित्र, हिंद लैंप्स लिमिटेड, शिकोहाबाद, जनपद फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश के द्वारा दिया गया। समस्त्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live