अपराध के खबरें

Chandra Grahan 2020 Rashifal: चंद्रग्रहण देखें राशियों पर प्रभाव

रोहित कुमार सोनू

साल 2020 का पहला  चंद्रग्रहण है जिसका बहुत प्रभाव नहीं होता है क्योंकि इसमें चंद्रमा की काली छाया पृथ्वी पर नहीं पड़ती है। फिर भी मिथुन राशि में चंद्रमा मालिन्यमय होगा इसलिए मिथुन राशि के लोगों पर इसका आंशिक असर हो सकता है। इसकी एक वजह यह भी है कि चंद्रमा के साथ राहु की उपस्थिति से ग्रहण योग बन रहा है। इस योग से मिथुन राशि के अलावा अन्य राशियो के लोगों पर भी आंशिक असर हो सकता है। राशियों के अलावा इस ग्रहण का और क्या प्रभाव होगा  ज्योतिर्विद पं शशि चन्द्र मिश्रा के अनुसार भारत में सूर्य ग्रहण के दृश्य नही होने के कारण इसकी धार्मिक मान्यता नही है तथापि गोचरीय दृष्टि से महत्त्व अवश्य बना रहेगा। सूर्य ,चन्द्र ,बुध तथा राहु का संचरण कर्क राशि मे होगा और वक्री मंगल एवं केतु का संचरण शनि की राशि मकर में हो रहा है । इस प्रकार चन्द्र ,सूर्य ,बुध ,मंगल के राहु -केतु के प्रभाव में होने के कारण इसका प्रभाव राशियों पर रहेगा। ज्योतिर्विद पं शशि चन्द्र मिश्रा के अनुसार सूर्य-ग्रहण के समय राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव:



मेष :- दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। घर में किसी फंक्शन के होने की वजह से आज आपको बहुत धन खर्च करना पड़ेगा जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। आपका होना इस दुनिया को आपके प्रिय के लिए रहने के क़ाबिल बनाता है। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएँ। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज़्यादा रंग लाएंगे।
मिथुन: बच्चों के साथ आप सुकून पाएंगे। बच्चों की यह क्षमता क़ुदरती है और न केवल आपके परिवार के बच्चों में, बल्कि हर बच्चे में यह गुण होता है। वे आपको सुकून और राहत दे सकते हैं। यूं तो आज आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा लेकिन इसके साथ ही आपको यह ध्यान भी रखना होगा कि आप अपने पैसे को व्यर्थ में खर्च न करें। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। आज आप इश्क़ की चाशनी ज़िन्दगी में घुलती हुई महसूस करेंगे। आपके मानवीय मूल्य और सकारात्मक रवैया करिअर के मोर्चे पर आपको सफलता दिलाएंगे। आंतरिक गुण जहाँ आपको संतोष देंगे, वहीं सकारात्मक सोच क़ामयाबी देगी। आपको अपने घर के छोटे सदस्यों के साथ वक्त बिताना सीखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप घर में सद्भाभ बना पाने में कामयाब नहीं हो पाएंगे. यूँ तो जीवन हमेशा कुछ नया और चौंकाने वाली चीज़ आपके सामने लाता है। लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू देखकर ख़ुशी से चौंक जाएंगे।
कर्क: कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। आस-पड़ोस की किसी सुनी-सुनाई बात को लेकर आपका जीवनसाथी तिल-का-ताड़ बना सकता है।
सिंह: तली-भुनी खाने की चीज़ों से किनारा करें। अगर सफर कर रहे हैं तो अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें अगर आप ऐसा नहीं करते तो सामान के चोरी होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों की मदद करने के लिए अपने खाली समय का सदुपयोग करें। आज आपको महसूस होगा कि आपका महबूब आपसे कितना प्यार करता है। नयी योजनाओं को शुरू करने के लिए बढ़िया दिन है। आज के दिन अधिकांश समय ख़रीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। लगता है कि आपका जीवनसाथी आज बहुत ख़ुश है। आपको सिर्फ़ वैवाहिक जीवन से जुड़ी उसकी योजनाओं में मदद करने की ज़रूरत है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live