अपराध के खबरें

लोक जनशक्ति पार्टी की आपातकालीन बैठक आयोजित किया गया


मिथिला हिन्दी न्यूज टीम 

हाजीपुर,वैशाली ( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय 19 फरवरी,20 ) । लोक जनशक्ति पार्टी की आपातकालीन बैठक आयोजित किया गया । आज वैशाली लोक जनशक्ति पार्टी की आपातकालीन बैठक सर्किट हाउस में हाजीपुर जिला प्रभारी केशव सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश, जिला व प्रखंड के नेताओं बढ़ चढकर शामिल हुए और 21 फरवरी 2020 को राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद आदरणीय चिराग पासवान हाजीपुर आगमन पर भव्य स्वागत और कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पार्टी के पंचायत अध्यक्ष व प्रखंड अध्यक्ष से सीधे संवाद करेंगे एवम् बाबा साहब डॉ ० भीम राव अम्बेडकर जी के जयंती के पर 14 अपैल को पार्टी द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहारी फर्स्ट बिहार फर्स्ट रैली को सफल बनाने के लिए न्योता देंगे ! कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा के वरिष्ठ नेता आदरणीय कामेश्वर सिंह तथा संचालन साजेश पासवान ने किया। मौके पर संबोधित करने में लोजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक सह जमुई प्रभारी संजय सिंह,युवा लोजपा राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व एमएलसी प्रत्याशी अजय कुशवाहा,लोजपा पंचायती राज जिला अध्यक्ष अजय मालाकार,राजसभा सांसद प्रतिनिधि अवधेश सिंह,लोजपा प्रदेश महासचिव सह पूर्व प्रत्याशी रामनाथ रमन,महेंद्र पासवान, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रणविजय चौरसिया, आईटी सेल प्रदेश महासचिव संतोष शर्मा,अतिपिछड़ा प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता,आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष राकेश रोशन, आईटी सेल जिलाध्यक्ष पंकज दांगी,मनोज चौरसिया,श्रीकांत पासवान,लोजपा पंचायती राज राजापाकर प्रखंड अध्यक्ष संजय पासवान,विमल ठाकुर,मनीष कुमार यादव,हैदर इमाम,मीडिया प्रभारी राजकुमार पासवान,संजू चंद्रा,अंजली सिंह,उपेंद्र यादव, राजकुमार कुशवाहा,ऋषि पासवान,दिनेश पांडे,मुकेश यादव,गौरीशंकर पासवान,मुकेश पटेल,शिवनाथ पासवान,रामएकवाल कुशवाहा,नितेश सिंह,नितेश पासवान, इंजीनियर रविंदर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष सुनील कुशवाहा, युवा प्रदेश सचिव आशुतोष कुमार दीपू,जयनारायण पासवान, कृष्णमुरारी पासवान,संजय चौधरी,मनोज सिंह,दलित सेना प्रदेश प्रधान महासचिव घनश्याम कुमार दाहा, धर्मवीर यादव,विनोद पासवान सहित सैंकड़ों लोजपा कार्यकर्ता शामिल हुए और आगामी कार्यक्रम 21 फरवरी के आगमन को लेकर भव्य तैयारी करने का विचार विमर्श किया। अजय कुमार मालाकार की रिपोर्टिंग को समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा सम्प्रेषित ।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live