अपराध के खबरें

दिल्ली में भड़काऊ भाषण देने वाले नेताओं पर करवाई अभी तक नही करने पर नाराज भारतीय मित्र पार्टी ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह का फूंका पुतला

पप्पू कुमार पूर्वे पत्रकार 

मधुबनी कलेक्ट्रेट के सामने भारतीय मित्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोदी अमित शाह का पुतला फूंका प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार सिंह ने कहा देश की धड़कन देश का दिल दिल्ली के लोग बहुत मासूम और भोले लोग हैं। वहां के और एक दूसरे से भाईचारा बहुत बेहतर वहां रहता है, लेकिन उस भाईचारे को खत्म करने का काम कपिल मिश्रा अनुराग ठाकुर वारिस पठान जैसे लोगों ने किया है।
बहुत ही शर्म की बात है, कि प्रशासन के साथ मिलकर दिल्ली में दंगे हुए और प्रशासन तमाशा देखती रह गई।कई वीडियो ऐसे नजर आए हैं, जिसमें प्रशासन सीसीटीवी कैमरा को तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। तो इससे स्पष्ट पता चलता है, कि प्रशासन केंद्र सरकार दिल्ली पुलिस का दुरुपयोग किया है। रातों-रात हाईकोर्ट के जज को ट्रांसफर कर देना, इससे तो और भी सवाल खड़े होते हैं। और एक पक्ष के ऊपर कार्रवाई करना और दूसरे पक्ष के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं करना निःसंदेह यह रवैया ठीक नहीं है। इससे मोदी जी के "सबका साथ सबका विश्वास" नारे पर प्रश्नचिन्ह उठते हैं।  लेकिन दिल्ली में ऐसा नजर नहीं आ रहा।

वही प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मोहम्मद इम्तियाज ने कहा दिल्ली में किस तरीके से धर्मस्थल को तोड़ा गया? दिल्ली जैसे शहर के अंदर और अमित शाह जी बैठ के तमाशा देखते रह गए, यह बहुत शर्म की बात है।

वहीं, मधुबनी जिला अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने कहा कहा कि कपिल मिश्रा जब डीएसपी के सामने खुली चुनौती दे रहे थे, तो डीएसपी ने उसी टाइम उसको गिरफ्तार करने का काम क्यों नहीं किया? कपिल मिश्रा ने भीड़ को भड़काने का काम किया। वहीं पर एक महिला रोड पर कहती फिर रही थी, मोटे मोटे लठ बजाओ मोदी जी हम तुम्हारे साथ हैं। ऐसी बातें प्रशासन के सामने हो रही थी और प्रशासन वहां पर तमाशा देख रहा था। इसका मतलब है कि यह दंगे हुए नही है, कराए गए हैं। और केंद्र सरकार यदि कहती है, कि हमारा कोई हाथ नहीं है तो कपिल मिश्रा जैसे व्यक्तियों को तुरंत अरेस्ट करने का काम करें।

इस मौके पर दरभंगा जिला अध्यक्ष मोहम्मद चांद, मधुबनी छात्रसंघ अध्यक्ष मोहम्मद अलार्म, राम लखन महतो, रहिका प्रखंड अध्यक्ष मालिक यादव, मोहम्मद जावेद सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live