अपराध के खबरें

भारत मे किसानआन्दोलन के जनक स्वामी सहजानन्द सरस्वती की जयन्ती पर 'खेती का संकट तथा किसान आन्दोलन' पर संगोष्ठी

विमल किशोर सिंह 
संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा सीतामढी के तत्वावधान में खादी भण्डार प्रांगण मे किसानआन्दोलन के जनक स्वामी सहजानन्द सरस्वती की131वी जयन्ती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पाजलि अर्पित करने के साथ'खेती का संकट तथा किसान आन्दोलन'विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई तथा मोर्चा के जिलाअध्यक्ष का चुनाव किया गया।अध्यक्षता मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीवनाथ शाफी ने की।विषय प्रवेश मोर्चा के उपाध्यक्ष जलंधर यदुबंशी ने कराया तथा स्वतंत्रताआन्दोलन तथा किसान आन्दोलन मे स्वामी जी के योगदान की चर्चा की तथा उनके रास्ते संघर्ष तेज करनेकी जरूरत बतायी।
मोर्चा के संरक्षक डाआनन्द किशोर ने कहा कि स्वामी जी ने पहली बार किसानों के लिए 'भगवान' शब्द का प्रयोग किया था।आज आजादी के 72वर्ष बाद भी किसानों को कृषि उत्पादों की लागत घटाने, लाभकारी मूल्य कानून बनाने, उत्पादो की सरकारी खरीद सुनिश्चित करने, कर्ज मुक्ति तथा प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा की मांग के लिए संघर्ष करना पड रहा हैऔर खेती से पलायन तथाआत्महत्या बढ रही है। आज किसानो से वोट पाकर उसे छला जाता है।स्वामी जी ने आजादी के संघर्ष के दिनों मे ही किसान-मजदूरों की पीडा को नजदीक से देखा तथा एक साथ सामंती तथा साम्राज्यवादी ताकतों के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूका था आज पुनः सरकार पूंजीवादीशक्तियो के गिरफ्त मे है और किसानों की उपेक्षा तथाआर्थिक गैरबराबरी बढती जा रही हैऔरकिसानो के कर्ज माफी,लाभकारी दाम तथा सरकारी खरीद का स्वामी जी द्वाराअंग्रेजी राज मे1936 मे उठाया गया सवालआजादी के 84वर्ष बाद आज भी जिन्दा है।आज हमे अपना हक पाने के लिए स्वामी जी के रास्ते किसानों के संघर्ष को तेज करने का संकल्प लेना होगा।स्वागत भाषण तथा मंच संचालन महासचिवआफताब अंजुम ने किया।
संगोष्ठीको मोर्चा नेताओ सहित समाज के विभिन्न तवको के लोगों गाधीवादी प्रमोद कुमार मिश्र,ट्रेड यूनियन लीडर दिनेश चन्द्र द्विवेदी ,प्रो दिगम्बर ठाकुर, हरिनारायण सिह, चन्द्रदेव मंडल, लालबाबू मिश्र,शिवशंकर मंडल,संजीव कुमार सिंह, नन्दकिशोर मंडल, विजय कुमार पाण्डे पाण्डेय, ताराकांत झा,हरिओमशरण नारायण, सरोज कुमार सिह, विजय कुमार सिह,कामेश्वर सिंह ,नरेश साह सर्वजीत यादव ,मुकेश कुमार,प्रभाकर प्रसाद तथा रबिन्द्र यादव ने संबोधित किया। 
 संगोष्ठी के बाद सर्वसम्मति से जलंधर यदुबंशी को मोर्चा का जिलाध्यक्ष,ब्रजमोहन मंडल को उपाध्यक्ष,संजीव कुमार सिह ,अशोक कुमार को महासचिव तथा रामनरेश यादव जयचन्द्र सिह तथा जगदीश पासवान को कार्य समिति के लिए चुना गया।धन्यवाद ग्यापण शंकर मंडल ने की।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live