अपराध के खबरें

नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में झंझारपुर प्रखंड के अरड़िया में निकाला गया विशाल तिरंगा यात्रा

पप्पू कुमार पूर्वे पत्रकार 

झंझारपुर प्रखंड के अरड़िया संग्राम के दुर्गा मंदिर मैदान से नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया।इस दौरान अरड़िया संग्राम के दुर्गा मंदिर मैदान से समर्थन यात्रा निकालकर शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया।शहर भ्रमण के दौरान शामिल लोग हाथों में तिरंगा झंडा व भगवा झंडा लेकर भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। इस दौरान तिरंगा झंडा यात्रा लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना रहा। जुलूस में शामिल लोगों ने इस दौरान जमकर भारत माता जय के जमकर नारे लगा रहे थे।लोगों को संबोधित करते हुए यात्रा में विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ ने कहा कि सरकार द्वारा लाया गया यह अधिनियम एक सराहनीय प्रयास है। केंद्र सरकार की इस पहल की वे सराहना करते हैं। उन्होंने ने कहा कि लोगों को इस विधेयक को पूर्ण रूप से समझने की जरूरत है। जिससे आने वाले दिनों में इसके दूरगामी सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। कहा कि इसका विरोध करने वाले या तो गलत राजनीति कर रहे हैं या इसे ठीक ढंग से समझ नहीं पा रहे हैं। जबकि सरकार के इस कार्य की तारीफ चारों ओर हो रही है। आज हम उस तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश केअल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को कहना है, कि घबराने की कोई जरूरत नही है। कुछ गलत लोग देश के सद्भावना को तोड़ना चाहते हैं, पर हम उनको सफल नही होने देंगें। कुछ विपक्षी पार्टियां कुछ समुदाय विशेष को भरमा कर उनको इस कानून के प्रति भड़का रही है, पर हम उनके मंसूबों को सफल नही होने देंगें।इस तिरंगा यात्रा में विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ ,संयोजक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भरत महतो, सह संयोजक शंकर साह, बीजेपी झंझारपुर जिला अध्यक्ष सियाराम साहू ,पूर्वी मंडल के अध्यक्ष आशीष , निवर्तमान अध्यक्ष संदीप दास, नीरज पूर्वे, शशी प्रकाश,शंकर झा, बबलू झा, अभय झा, राहुल कुमार , रामगुलाम , रामनारायण राय, देवेन्द्र कुमार, अरुण महतो, रामचन्द्र यादव, बिरेन्द्र नायक ,सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल थे।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live