अपराध के खबरें

तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन उपरांत कमिटी के सदस्यों को किया गया सम्मानित

पप्पू कुमार पूर्वे पत्रकार 
मधुबनी जिले के जयनगर में पिछले 06 तारीख को आयोजित तिरंगा यात्रा को सफल बनाने हेतु आयोजन कमिटी के सदस्यों को भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर खरगा के द्वारा किया गया सम्मानित जयनगर के वरिष्ठ भाजापा नेता सुधीर खरगा के आवास पर उनके द्वारा एक कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मंच संचालन का दायित्व भाजपा के वरिष्ठ नेता सूरज महासेठ ने किया।इस मौके पर इस कमिटी के सदस्य कैलाश पासवान(एनडीए नगर संयोजक सह मुख्य पार्षद नगर पंचायत,जयनगर), अमरेश झा(संयोजक,सीमा विकास मंच), किशुनदेव साहनी(जयनगर प्रखंड अध्यक्ष,भाजपा), राजकुमार साह(भाजपा नगर अध्यक्ष,जयनगर), उद्धव कुंवर(मधुबनी जिला संयोजक आईटी सेल,भाजपा), सुधीर खरगा(वरिष्ठ भाजपा नेता), राजकुमार सिंह(जयनगर प्रखंड अध्यक्ष, जदयू), गंगा साह(वरिष्ठ भाजपा नेता), अरविंद तिवारी(वरिष्ठ भाजपा नेता), पुरुषोत्तम गुप्ता(वरिष्ठ भाजपा नेता), आनंद पूर्वे(भाजपा नेता), अमित मांझी(भाजपा नेता), सूरज गुप्ता, दिनेश पूर्वे, राजकुमार गुप्ता, राजू पंजियार, राजा गुप्ता, अनिल बैरोलिया(महासचिव, जयनगर चैम्बर ऑफ कॉमर्स), गिरधारी सराफ(समाजसेवी सह प्रमुख व्यापारी,जयनगर), गणेश पासवान(वार्ड पार्षद,जयनगर), पवन सिंह(पैक्स अध्यक्ष, जयनगर बस्ती), सचिन सिंह(प्रखंड प्रमुख,जयनगर) को मिथिला परंपरा अनुसार पाग, माला और दोपट्टा से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम के बेहतरीन कवरेज के लिए मीडियाकर्मियों का भी सम्मान किया गया।
इस मौके पर जानकारी देते हुए कैलाश पासवान(एनडीए नगर संयोजक सह मुख्य पार्षद नगर पंचायत,जयनगर) ने बताया कि हमलोगों के द्वारा जो य3 CAA के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाला गया था, जो अभूतपूर्व तरीके से सफल रहा। हजारों की संख्या लोग स्वतः इस यात्रा में शामिल हुए और इस नागरिकता संसोधन कानून के समर्थन में हाथों में तिरंगा लेके लोगों को संदेश दिया कि ये कानून देशहित में है, और इससे किसी भी भारत के नागरिक का किसी तरह से भी नागरिकता छीना नही जाएगा, बल्कि जो कुछ देशों के अल्पसंख्यक समुदाय हैं उनको इस देश ने इज्जत से रहने के लिए नागरिकता दिया जाना है। हालांकि चंद लोग ओर विपक्षी पार्टियों के पास कोई मुद्दा बचा नहो होने के कारण इसको मुद्दा बना इस देश के अल्पसंख्यक समुदाय को बरगलाकर भरमा रहे हैं। हालांकि ऐसा करने में वो अब सफल नही हो रहे हैं।
इस मौके पर दर्जनों लोग मौजूद थे।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live