अपराध के खबरें

काम की खबर: 8 मार्च से 8 दिन बंद रहेंगे बैंक

संवाद 

8 मार्च से पहले बैंक से जुड़े काम आप निपटा लें वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। मार्च में 8 से लेकर 15 मार्च तक यानी पूरे हफ्ते बैंक बंद रह सकते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी 11 से 13 मार्च तक तीन दिनी हड़ताल पर जा सकते हैं। अगर 11-13 मार्च को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं तो बैंक लगातार 5 दिन बंद रह सकते हैं। इसकी वजह है कि ​तीन दिन की हड़ताल के बाद 14 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार और उसके बाद 15 मार्च को रविवार पड़ रहा है, यानी अगर हड़ताल हुई तो बैंकों में 5 दिन कामकाज प्रभावित रहेगा।वहीं अगर मार्च में छुट्टियों की बात करें तो आरबीआई के मुताबिक इस महीने बैंकों में 6 छुट्टियां पड़ रही हैं। इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को मिलाकर कुल 7 सप्ताहिक छुट्टियां पड़ रही हैं। यानी मार्च में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर हड़ताल होती है तो कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे।बता दें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों की सैलरी को हर पांच साल पर रिवाइज किया जाता है। पिछली बार बैंक कर्मचारियों की सैलरी को 2012 में रिवाइज किया गया था। इसके बाद 2017 में होने वाला रिवीजन पेंडिंग है। इसी को लेकर कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live