अपराध के खबरें

बिहार दिवस कार्यक्रम के आयोजन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन

पप्पू कुमार पूर्वे पत्रकार 
मधुबनी जिलाधिकारी, डाॅ०निलेश रामचन्द्र देवरे, भा०प्र०से० की अध्यक्षता में शनिवार को डी०आर०डी०ए०,सभाकक्ष,मधुबनी में दिनांक 22.03.2020 को बिहार दिवस कार्यक्रम के आयोजन हेतु जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आहूत की गई।
     
इस बैठक में श्री अजय कुमार सिंह, उप-विकास आयुक्त,मधुबनी, श्री सुनील कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मधुबनी, श्री बुद्धप्रकाश,डी.सी.एल.आर,सदर-सह-नजारत उप समाहत्र्ता,मधुबनी, श्रीमती रेणु कुमारी, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, मधुबनी समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

इस बैठक में जिला पदाधिकारी,मधुबनी द्वारा दिनांक 22 मार्च 2020 को बिहार दिवस समारोह के आयोजन हेतु वाटसन उच्च विद्यालय,मधुबनी के परिसर में भव्य रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें दिनांक 21.03.2020 एवं 22.03.2020 की रात्रि में जिला मुख्यालय के सभी सरकारी कार्यालयों में दीप जलाएं जाने तथा बिहार का लोगों भी बनाने एवं विद्युत से सजावट कार्य आदि कराने का निदेश दिया गया। सभी अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय कार्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर भी दीप जलाये जाने का निदेश दिया गया।

जिलाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि इस बार बिहार दिवस का मुख्य थीम जल-जीवन-हरियाली होगी। सभी विभागों के द्वारा जल-जीवन-हरियाली से संबंधित स्टॉल लगाया जायेगा।

ग्रामीण/शहरी क्षेत्र के सभी विद्यालय में क्षेत्रानुसार समायोजन कर 22.03.2020 को प्रभात फेरियां निकाली जायेगी। इसमें निजी विद्यालयों को भी शामिल किया जायेगा। जिसमें बिहार के गौरव एवं प्रेरणा से ओत-प्रोत नारें लिखें बैनर/तख्तियां प्रदर्शित की जायेंगी। तथा नारें भी लगाये जायेगें। दिन के समय विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेल-कूद प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जायेगा। जीविका समूह की दीदियों के द्वारा आर्ट एंड क्रॉफ्ट का स्टॉल लगाया जायेगा। इसके साथ ही जिला प्रोग्राम पदाधिकारी(आई.सी.डी.एस.) के स्तर से बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ का स्टॉल रखा जायेगा। कृषि विभाग के स्टॉल के माध्यम से फसल अवशेष प्रबंधन का कैसे बेहतर प्रयोग किया यह बताया जायेगा।
तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा

दिनांक 08.03.2020 को केंद्रीय चयन पर्षद(सिपाही भर्ती) बिहार, पटना द्वारा बिहार पुलिस/सैन्य पुलिस पद पर नियुक्ति हेतु जिले में सदर अनुमंडल क्षेत्र में 07 परीक्षा केंद्र बनाए जाने की जानकारी दी गयी। साथ ही सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्धारित दिशा-निदेश के आलोक में अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु स्पष्ट निदेश दिया गया। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर अच्छे से निर्धारित मापदंड के आलोक में तलाशी करने का निदेश दिया गया तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर पूर्णतः रोक लगाने एवं आवश्यक कारवाई करने का निदेश दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live