अपराध के खबरें

दूल्हे के साथ रात में सात फेरे लेने वाली दुल्हन पांच घंटे बाद ही दूल्हे को छोड़कर अपने प्रेमी के संग हुई फरार


रात में दूल्हे के साथ लिए 07 फेरे, सुबह प्रेमी के साथ भाग गई दुल्हन, दूसरी लड़की से करनी पड़ी शादी

उजैन्त कुमार

पटना, बिहार ( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय 03 मार्च,20 ) । दूल्हे के साथ रात में सात फेरे लेने वाली दुल्हन पांच घंटे बाद ही दूल्हे को छोड़कर अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। सात जन्म तक साथ निभाने की वचन देने वाली दुल्हन पांच घंटे में ही तोड़ दिया। इसकी जानकारी होते ही बाराती से लेकर ग्रामीणों में अफरा- तफरी मच गई। दुल्हन के पिता और मां तो उसी वक्त से कहीं गायब हो गए हैं। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं दूल्हे की गांव की एक गरीब लड़की से शादी मंदिर में कराई गई। घटना मांझा थाना क्षेत्र के शेख परसा गांव की बताई जा रही है। इस घटना की जानकारी दूल्हे पक्ष के लोगों ने पुलिस को दी। इसके साथ ही फौरन गांव के प्रबुद्ध लोगों की पंचायत बुलाई गई। पंचायत के डिसीजन पर पड़ोस की गरीब बेटी की शादी इंजीनियर दूल्हे के साथ करायी गई। बताया जा रहा है कि बरात यूपी के कुशीनगर जिले से आई थी। तरेया सुजान थाने के भगवानपुर गांव के रहने वाले डॉ घनश्याम कुमार के इंजीनियर बेटे सुधीर कुमार की शादी मांझा थाने के शेखपरसा गांव में अमरनाथ प्रसाद की बेटी कुमारी मनोरमा के साथ हुई।
शादी की रस्म पूरी होने के बाद की सुबह में विदाई की तैयारी चल रही थी। इधर, दुल्हन अपने आशिक के साथ फरार हो चुकी थी। इससे अंजान वर पक्ष दूल्हे के साथ गाड़ी लेकर दुल्हन की विदाई के लिए दरवाजे पर पहुंचे, जहां सन्नाटा पसरा हुआ था। वीडियोग्राफर को लेकर दूल्हा दुल्हन की विदाई के लिए घर में घुसे, तो पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो चुकी थी। समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा सम्प्रेषित उजैन्त कुमार की रिपोर्ट ।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live