अपराध के खबरें

मिथिला के सीने स्टार नरेंद्र झा को याद ओर उनके स्मृति दिवस पर म्यूरल का अनावरण किया सुपरस्टार रवि किशन

पप्पू कुमार पूर्वे पत्रकार 

मधुबनी: जिले के नगर भवन में शनिवार को सिने सुपरस्टार रविकिशन ने स्व० नरेंद्र झा के पुण्य स्मृति दिवस पर उनके याद में रखे हुए एक कार्यक्रम में म्यूरल का अनावरण किया और उनको श्रधांजलि अर्पित की। जिला प्रशासन एवं नरेंद्र झा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में उनके पुण्य स्मृति दिवस पर मधुबनी नगर भवन परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम में सिने सुपरस्टार रविकिशन ने उनके म्यूरल का अनावरण किया और उनको याद किया। इस मौके पर जानकारी देते हुए की नरेंद्र झा को मैँ गुरु जी कहा करता था, ओर उनकी क्षति अपूरणीय है। आज भी उनके सानी कोई नही है और इस मौके पर केवल उनके लिए मैं आज यहां इस कार्यक्रम में आया हूँ। उन्होंने कहा कि वो फ़िल्म जगत के लिए एक धरोहर थे, ओर आज भी हम सब उनको याद कर आह्लादित हो जाते हैं। मधुबनी जिला पदाधिकारी डॉ० नीलेश देवड़े की उपस्तिथि में स्व० नरेंद्र झा के परिवार के सम्मुख सिने सुपरस्टार रविकिशन, एवं एमएस फेम सिनेस्टार कांति प्रकाश झा एवं मधुबनी जिलाधिकारी डॉ० नीलेश देवड़े एवं स्व० नरेंद्र झा की धर्मपत्नी पंकजा झा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर नरेंद्र झा के म्यूरल का अनावरण किया। साथ ही संयुक्त रूप से दीप प्रजवलित कर के इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर हजारों की संख्या में उनके चाहनेवाले उनको देखने के लिए उमड़ पड़े थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live