अपराध के खबरें

गंगा पूजन के साथ यज्ञ का समापन,उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब


अभय पांडेय की रिपोर्ट 

सीवान,बिहार ( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय 05 मार्च,20 ) । सीवान जिलान्तर्गत सिसवन प्रखंड के चैनपुर-मुबारक पुर गांव में पिछले 28 फरवरी से आरम्भ शतचंडी महाययज्ञ प्रप्तिष्ठा समारोह अब अपने आखिरी चरण में है। जहां आज गंगा पूजन के साथ यज्ञ का समापन होगा। जहां इसको लेकर भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी है वहीं यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा हैं और यज्ञ स्थल पर जारी हवन को देखने को लेकर भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। जहांश्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में आयोजनों में अपनी सहभागिता उपलब्ध कराई। वहीं किसी ने यज्ञ में पूर्णाहुति दी तो किसी ने गंगा पूजन किया। आपकों बता दें कि बृहस्पतिवार यज्ञ का आखिरी दिन हैं और इस कारण दूरदराज के लोग सुबह से ही यज्ञ स्थल पर पहुंच कर प्रतिमा दर्शन के साथ साथ जारी भगवत कथा का लाभ उठा रहे है। जहां इसमें महिलाओं व बच्चो की संख्या भागीदारी ज्यादातर देखी जा रही है। वहीं इस यज्ञ स्थल पर यज्ञाचार्य डाक्टर उमशंकर त्रिपाठी ,आचार्य कमलेश त्रिपाठी,आचार्य कुन्ज बिहारी, डाक्टर अखिला नन्द शास्त्री,भक्ति किरण शास्त्री सहित तीन दर्जन से अधिक विद्वानों ,वैदिको की टोलीयो द्वारा जारी हवन ,चंडी पाठ ,देवी भागवत ,दुर्गा सप्तशती आदि पाठ से यज्ञ स्थल का महौल पुरी तरह से भक्तिमय बना हुआ है। वहीं यज्ञाचार्य डाक्टर उमा शंकर त्रिपाठी ने बताया की आज गंगा पूजन के बाद ब्रम्ह भोज और कन्या भोज किया जायेगा।और शुक्रवार को भव्य भांडारे का आयोजन किया जाएगा।जहां भक्त सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद भी ग्रहण कराया जाएगा।वही यज्ञ को सफल बनाने में समस्त आसपास के सभी स्थानिए ग्रामीण व जनप्रतिनिधि और समाजसेवी पुरी तत्परता के साथ लगे हुए है। समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा अभय पांडेय/ राजीव रंजन कुमार की रिपोर्ट सम्प्रेषित।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live