अपराध के खबरें

राम नवमी को लेकर भक्तों में बनी उत्सुकता: पंकज झा शास्त्री


जहां कोरोना वाइरस महामारी को देखते हुए सरकार द्वारा संपूर्ण भारत में लॉक डाउन किया गया हुआ है

श्रद्धालुओं ने सरकार के निर्देश का पालन और सम्मान करते हुए, अपने अपने घरों में ही राम नवमी मनाने का लिया निर्णय 

राजेश कुमार वर्मा 

दरभंगा/मधुबनी,बिहार ( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय 01 अप्रैल,20 ) ।रामनवमी को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। एक तरफ जहां कोरोना वाइरस महामारी को देखते हुए सरकार द्वारा संपूर्ण भारत में लॉक डाउन किया गया है, जिस कारण श्रद्धालुओं ने सरकार के निर्देश का पालन और सम्मान करते हुए, अपने अपने घरों में ही राम नवमी मनाने का निर्णय लिया है और यह उचित भी है। राम नवमी का त्योहार का महत्व हिन्दू धर्म सभ्यता में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इस महापर्व के साथ ही चैत्र शुक्ल पक्ष मां दुर्गा के नवरात्र का समापन भी होता है। रामनवमी का त्योहार भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार राम नवमी, महनवमी 2 अप्रैल 2020 को गुरु बार के दिन मनाया जाएगा। गुरुवार भगवान विष्णु का दिन ही माना जाता है अतः राम नवमी के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण दिन है।
राम नवमी पूजा मुहूर्त दिन के 11:10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। वैसे अपने अपने क्षेत्रीय पंचांग अनुसार समय सारणी में कुछ अंतर हो सकता है। चैत्र शुक्ल नवमी दुर्गा नवमी के नाम से भी जाना जाता है, इस दिन दुर्गा हवन करके कई प्रकार के महामारी विषाणु युक्त को नष्ट किया जा सकता है तथा वातावरण को शुद्ध किया जा सकता है। समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा 
पंकज झा शास्त्री की आलेख सम्प्रेषित । Published by Rajesh kumar verma

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live