अपराध के खबरें

भाजपा पिछड़ा मोर्चा की 40 सदस्यीय कार्यसमिति घोषित किया गया, इस मौके पर जिला अध्यक्ष भी उपस्थित थे !

समस्तीपुर

मिथिला हिन्दी न्यूज :- भाजपा पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष शंभू प्रसाद साह ने भाजपा जिलाध्यक्ष समस्तीपुर उपेंद्र कुमार कुशवाहा की उपस्थिति में अपने 40 सदस्यीय कार्यसमिति की घोषणा की। जिसमें अमित कुमार ठाकुर, संतोष कुमार गुप्ता, प्रोफेसर शंकर शाह, अरुण गुप्ता, शत्रुघ्न साह, सुनील कुमार महतो, सुधीर गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सुजय कुमार गुड्डू एवं गौरी शंकर को महामंत्री बनाया गया है। अमरेश कुमार साहनी, शंभू शर्मा, अशोक नायक, राम कुमार साह, वंकू सहनी, विशंभर पूर्वे, दिनेश दास को जिला मंत्री बनाया गया है। राजकुमार बिहारी को कोषाध्यक्ष और अमित चौरसिया को प्रवक्ता एवं संतोष पोद्दार मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इस आशय की जानकारी भाजपा जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह ने प्रेस को दी।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live