अपराध के खबरें

प्रखंड विकाश पदाधिकारी ताजपुर को कराया पत्र के माध्यम से अवगत:-रंजीत कुमार

रिपोर्ट:-मनोज कुमार ठाकुर


समस्तीपुर(ताजपुर)-

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राज्य परिषद् सदस्य मोहिउदृिनगर विधानसभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय ताजपुर को होआटसैप के माध्यम से आवेदन दे कर अवगत कराया कि पंचायत मुरादपुर बंगरा वार्ड संख्या - 08 स्थित पोखर के किनारे शौचालय घर एवं टंकी का निर्माण हो रहा है। जिस कारण भविष्य में पोखर का पानी दूषित होगा। यह पोखर सार्वजनिक हैं। इस पोखर में प्रत्येक वर्ष हजारों छठ ब्रती भगवान् भास्कर को अर्ध देने आते हैं। जो हिन्दू धर्म का आस्था से जुड़ा हुआ है। जितने भी छठ ब्रती इस पोखर में आकर पुजा पाठ करते हैं। उनके मन में घृणा उत्पन्न होने की संभावना है। यह पोखर दो जिला (समस्तीपुर, वैशाली ) पंचायत - मुरादपुर बंगरा, रजवा, गैसपुर सरसौना, अलिनगर लेवढन के हर हिन्दू समुदाय के लोग आ कर पुजा पाठ करते हैं। मालूम हो श्रीमान को कि निर्माण स्थल से हट कर कुछ दुर पर बिहार सरकार की खाली भूमि उपलब्ध है। वहॉ निर्माण करने में कोई आपत्ति नहीं है। जन हित, हिन्दू धर्म की आस्था का ख्याल रखते हुए अविलंब शौचालय निर्माण स्थल का स्थानांतरण कर उससे अलग हटाकर शौचालय निर्माण कार्य कराया जाय। अगर निर्माण स्थल का स्थानांतरण नहीं होता है तो जन आंदोलन भी हो सकता है.
Published by Amit Kumar

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live