अपराध के खबरें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह बेरमो विधायक राजेंद्र सिंह का निधन पर कांग्रेसियों ने जताया शोक

आलोक वर्मा 

रजौली:झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सह पूर्व मंत्री और बेरमो के विधायक रहे राजेंद्र प्रसाद सिंह का निधन रविवार को दिल्ली में इलाज के दौरान हो गया फेफड़े में संक्रमण के शिकायत के बाद उन्हें रांची के बरियातु स्थित रामप्यारी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।इसके बाद उन्हें बेहतर ईलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाया गया।जहाँ इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।निधन की खबर सुनकर रजौली में कांग्रेस पार्टी के नेताओ और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।कांग्रेस पार्टी के रजौली प्रखंड अध्यक्ष रामरतन गिरी ने बताया कि वे रजौली अनुमंडल के मेसकौर प्रखंड के मंझला के रहने वाले थे वे बहुत ही सरल व मृदभाषी थे।वे झारखंड के पूर्व वित्त एवं स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं. वे बेरमो विधानसभा में छठी बार प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उन्होंने बेरमो विधानसभा सीट से भाजपा के योगेश्वर महतो को 25172 मतों से हराया है। कांग्रेस नेता बालकृष्ण प्रसाद ने बताया कि 
राजेन्द्र प्रसाद सिंह कोल सेक्टर के बड़े नेता माने जाते थे. बिहार में दो बार मंत्री के अलावा झारखण्ड में 2014 में हेमन्त सोरेन सरकार में ऊर्जा, स्वास्थ्य, वित्त और सांसदीय कार्य मंत्री रह चुके हैं. वर्तमान में सिंह इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री भी हैं। पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह जी की निधन की खबर सुनकर दुःख हुआ दुःख की इस घड़ी में मेरी शोक संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ है।
वहीँ ने कांग्रेस नेता राजीव कुमार बब्लू ने कहा की बेरमो से विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आदरणीय राजेन्द्र सिंह जी के निधन की खबर सुनकर मन आहत है आज झारखण्ड ने एक कर्मठ नेता और सच्चा सेवक खो दिया।
परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान इस मौके पर कांग्रेस के कई नेता कार्यकर्ताओ ने दुःख जताया।

     

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live