अपराध के खबरें

बिहार में प्रेम विवाह दुल्हन पहुंची ससुराल दूल्हा रास्ते से ही फरार जानें

दीपक कुमार शर्मा पत्रकार 

मिथिला हिन्दी न्यूज :- मोरवा प्रखंड क्षेत्र के कौवा गांव में दूल्हे ने दुल्हन को मायके से विदा कराकर अपने यहां पहुंचाने ले चला।दुल्हन तो आखिर ससुराल पहुंच गई, लेकिन दूल्हा रास्ते से ही फरार हो गया है। यह वाकया हुआ है प्रखंड के कौवा गांव में। कौवा के एक युवक को स्थानीय गोरियारी निकसपुर की युवती से नयन चार हो गए। दोनों प्रेमी प्रेमिकाओं में कुछ दिन तो नयन मटके चलते रहे। आखिर दोनों प्रेमियों के प्रेम की जीत हुई और दोनों ने राजी खुशी से विगत 5 मई को भोले बाबा को साक्षी मानकर खुदनेश्वर स्थान में विवाह रचा लिया। राजी खुशी प्रेम विवाह रचाने के बाद दूल्हा-दुल्हन दोनों , दुल्हन के मायके में ही कई दिन आराम से काटे। मंगलवार की रात प्रेमी दुल्हन ने दुल्हन के मायके से दुल्हन को विदा कराकर अपने घर कौवा चला। दुल्हन तो अपने दूल्हे के घर अपने ससुराल पहुंच गई। लेकिन प्रेमी दूल्हा अपने घर वालों के डर से रास्ते से ही फरार हो गया। दुल्हन के पहुंचने से उसके ससुराल वालों में खुशी होने की बजाय मातम छा गया है। ससुराल वालों के अनुसार उन्हें दुल्हन अपने पति के साथ रहे। इससे कोई आपत्ति नहीं है। जबकि दुल्हन के साथ प्रेमी युवक के घर नहीं पहुंचने से दुल्हन की विचित्र स्थिति हो गई है। बुधवार की सुबह से समाचार प्रेषण तक दुल्हन को देखने के लिए गांव वालों की भीड़ उमड़ रही है। गांव वालों के द्वारा मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन प्रेमी युवक के घर से फरार होने के कारण नई नवेली दुल्हन को तरह तरह की बातों को झेलना पड़ रहा है। तीर्थ स्थान में अपनी प्रेमिका से प्रेम विवाह करके दुल्हन बनाने के बाद अपने घर पहुंचाने की बजाय रास्ते से ही दूल्हा के फरार हो जाने की घटना संपूर्ण क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live