अपराध के खबरें

बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बिहार विधान परिषद सदस्य राधा मोहन शर्मा को किया गया अंग वस्त्र पाग व माला से स्वागत अभिनंदन !

समस्तीपुर


मिथिला हिन्दी न्यूज : बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बिहार विधान परिषद सदस्य राधा मोहन शर्मा के भाजपा जिला कार्यालय हरपुर ऐलौथ समस्तीपुर मे आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा के द्वारा अंग वस्त्र पाग व माला से स्वागत अभिनंदन किया गया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा द्वारा घोषित समस्तीपुर जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष संजय सिंह के नामों की घोषणा जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने की, संजय सिंह को अंग वस्त्र पाग व माला से बिहार विधान परिषद सदस्य राधा मोहन शर्मा ने सम्मानित किया। इस मौके पर कार्यक्रम में राम सुमरन सिंह, जिला महामंत्री सुनील गुप्ता, प्रभात कुमार, राजीव चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राकेश राज, अरविंद कुशवाहा, जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, कौशल पांडे, जिला मीडिया प्रभारी दीपक मंडल, शिव शंकर चौधरी, मनीष दीक्षित, युवा मोर्चा के ओम प्रकाश बिट्टू, पंकज लाल, कौशल सिंह आदि उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया गया। इस आशय की जानकारी भाजपा जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह ने प्रेस को दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live