अपराध के खबरें

समस्तीपुर से बड़ी खबर :घर के छत से लटकी महिला का शव बरामद

घटना का कारण पारिवारिक तनाव बताया जा रहा है


समस्तीपुर/मोरवा


मोरवा प्रखंड के हलई ओपी थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में गरुवार की सुबह एक महिला का शव छत से लटकी मिली।शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि गले में साड़ी का फंदा कसने के कारण दम घुटने से महिला की मौत हो गई है।मिर्तक महिला की पहचान सारंगपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी विकास कुमार की पत्नी 22 वर्षीय नूतन देवी के रूप में की गई है।घटना की सूचना मिलते ही मृत महिला के मायके वाले पहुंच चुके हैैं। घटना का कारण पारिवारिक तनाव बताया जा रहा है।उक्त महिला पारिवारिक तनाव से परेशान होकर कई बार ग्रामीणों से गुहार लगा चुकी थी।लेकिन ग्रामीणों द्वारा समझा-बुझाकर पारिवारिक तनाव को शांत करने का भी प्रयास कई बार किया गया था।जिससे तंग आकर महिला ने गले मे फंदा लगा ली जिससे उसकी मौत हो गयी।इस संबंध में लोग विभिन्न प्रकार की अटकलें लगा रहे हैं।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार बताया जाता है कि मिर्तक महिला के पति विकास कुमार की पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी नूतन देवी के साथ किया था।नूतन देवी पारिवारिक तनाव से बराबर परेशान रहा करती थी। विवाहिता की मौत से उसके दो छोटे छोटे बच्चे अनाथ हो गए हैं। मृतका के मायके वालों एवं स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा हलई पुलिस को सूचना दी गई है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को जप्त कर पोस्टमोडम हेतु भेज दिया। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नही हुई है।वंही ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल के अनुसार मायके वालों या परिजनों के द्वारा लिखित शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live