अपराध के खबरें

क्वारंटाइन सेन्टर का किया गया निरीक्षण

पप्पू कुमार पूर्वे पत्रकार 
मधुबनी: डाॅ0 निलेश रामचन्द्र देवरे, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, मधुबनी के द्वारा दिये गये निदेश के आलोक में अपर समाहत्र्ता, मधुबनी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, मधुबनी जिला एवं जिला के सभी वरीय पदाधिकारियों द्वारा जिले सभी प्रखंडों के क्वारंटाइन सेन्टर का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में अपर समाहत्र्ता, मधुबनी, श्री अवधेश राम द्वारा पंडौल प्रखंड के क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया गया। क्वारंटाइन सेंटर पर रह रहे प्रवासियों से उनका हाल-चाल जाना तथा सेंटर पर प्राप्त हो रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली गयी। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक निदेश दिया। जिला पंचायती राज पदाधिकारी, मधुबनी के द्वारा बाबूबरही प्रखंड के क्वारंटाइन सेंटर भूपट्टी बालक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। अपर अनुमंडल पदाधिकारी, जयनगर के द्वारा परवा पंचायत स्थित क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपट्टी द्वारा बेनीपट्टी स्थित क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया गया। डी0सी0एल0आर0, फुलपरास द्वारा लौकही प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय, झहुरी में बनाये गये क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया गया।सभी संबंधित पदाधिकारियों द्वारा क्वारंटाइन केन्द्र के प्रभारी को भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निदेश दिया गया।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live