अपराध के खबरें

बंगलोर में प्रवासी भारतीयों के सेवा में पूर्व सेनाधिकारी संजय सिंह उज्जैन

अनूप नारायण सिंह 

मिथिला हिन्दी न्यूज :- भारतीय सेना के सेना सेवा कोर से सेवानिवृत्त अधिकारी संजय सिंह उज्जैन बंगलोर में प्रवासी हिंदी भाषियों के निस्वार्थ भाव से सेवा में अपना तन मन धन सब अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने बंगलोर में *भोजपुरी समाज सेवा समिति* नामक समाजिक संस्था का गठन कर उत्तर भारतीयों को हर सम्भव सहायता प्रदान करने का संकल्प लिया है। जब देश करोना महामारी के संकट के दौर से गुजर रहा है और लाक डाउन में बंगलोर में फंसे प्रवासी मजदूर दाने दाने के लिए मुहताज हो रहे हैं ऐसी विषम परिस्थिति में वे दिन रात गरीबों एवं जरूरत मंदो के सेवा में तत्पर हैं। उन्होंने अभी तक हजारों जरूरत मंदो तक बने बनाए खाने एवं प्रर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं जैसे मास्क, साबुन इत्यादि वितरित कराने का प्रबंध किया है। बंगलोर में रह रहे भोजपुरी समाज सेवा समिति के संस्थापक श्री सिंह सभी जरूरतमंदो को हर सम्भव सहायता प्रदान कर रहे हैं। यदि किसी भी व्यक्ति को सहायता की आवश्यकता है तो वे मोबाइल नं 9743997154 पर सम्पर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live