अपराध के खबरें

युवा मोर्चा के मोरवा उत्तरी मंडल भाजपा पदाधिकारियों का चयन किया गया



मोरवा/समस्तीपुर


भाजपा उत्तरी मंडल युवा मोर्चा  के नवमनोनीत अध्यक्ष त्रिलोकी कुमार झा ने युवा मोर्चा के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी का मनोयन कर कमिटी का विस्तार किया। युवा मोर्चा के अध्यक्ष के अनुसार महासचिव पद पर आजाद ठाकुर व राजू झा, उपाध्यक्ष पद पद पर गुलशन कुमार मिश्र व आनंद कुमार चौधरी जबकि मंत्री पद पर धर्मकांत गिरी, अविनाश ठाकुर व कुणाल ठाकुर, बलिराम कुमार झा व कोषाध्यक्ष पद पर रवि कुमार झा को मनोनीत किया गया है। इसके अलावे कमल क्लब का संयोजक पंकज कुमार तथा सोशल मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा को बनाया गया है।इसके साथ-साथ चकपहाड़ में गुड्डू कुमार राय,सोंगर में संजीव कुमार शर्मा,निकसपुर में नमन चौधरी, मोरवा उत्तरी में मनीष कुमार,चकसिकंदर में श्रृषिकेष कुमार राय,गुनाई बसही में सन्नी कुमार को पंचायत की जवाबदेही दी गई है।मौके पर कन्हैया कुमार झा,अजीत कुमार झा,डॉ.अजय कुमार झा,सुमित कुमार झा,मोहित कुमार झा,शिवकुमार झा आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live