अपराध के खबरें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 10 सूत्री मांगों को लेकर दिया सांकेतिक धरना

आलोक वर्मा

10 सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार की सुबह 10 बजे रजौली प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महादेव नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर सांकेतिक धरना दिया।
सांकेतिक धरना के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से 10 सूत्री मांगों पर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रामरतन गिरी ने 10 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ प्रेम सागर मिश्र को दिया। उनके मुख्य मांगों में आयकर सीमा से बाहर के लोगों के खाते में ₹10 हजार का हस्तांतरण करने, सभी गरीबों जिनके पास जन-धन खाता, पीएम किसान का पेंशन खाता है, उनके खाते में सीधे ₹10 हजार देने, मजदूरों के हत्यारे को होश में आने, सड़क एवं रेल दुर्घटना में मारे गए प्रवासी मजदूरों को मुआवजा देने, सड़क दुर्घटना में मारे गए मजदूरों की मौत का जिम्मेदार कौन पीएम या सीएम, छोटे व्यापारियों को कर्ज नहीं देकर वित्तीय सहायता देने, मजदूरों की मौत का जिम्मेदार कौन? के साथ-साथ सड़क एवं रेल दुर्घटना में मारे गए प्रवासी मजदूरों के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने एवं उन्हें शहीद का दर्जा देने आदि मांगे शामिल है। एक दिवसीय सांकेतिक धरना से पहले मेसकौर प्रखंड के पूर्व कांग्रेस नेता स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन पर शोक दिवस आयोजित की गई। आयोजित शोक दिवस में 2 मिनट का मौन धारण कर स्वर्गीय सिंह के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। प्रखंड अध्यक्ष राम रतन गिरी ने बताया कि स्वर्गीय सिंह बिहार सरकार एवं झारखंड सरकार के दोनों कैबिनेट में मंत्री रहे थे। स्वर्गीय सिंह भारत के बहुत बड़े श्रमिक नेता भी थे और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बिंदेश्वरी प्रसाद दुबे के अनुयायी थे। मौके पर डॉ अनवारुल हक, मो सनाउर रहमान, नरेश राम, मोहन चौधरी, अरुण सिंह, अर्जुन सिंह, नकुलदेव प्रसाद, श्यामसुंदर पांडेय, मिथिलेश प्रसाद, पूर्व प्राचार्य बालकृष्ण यादव समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live