अपराध के खबरें

नवादा के रजौली में लग्जरी कार समेत केन बीयर के साथ दो युवक गिरफ्तार

आलोक वर्मा नवादा 

रजौली (नवादा): थाना क्षेत्र के समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग के अधिकारियों व पुलिस बल के जवानों द्वारा वाहन जांच-पड़ताल में गुरूवार की मध्य रात्री 5 केन बियर रहे लग्जरी कार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। जांच अभियान का नेतृत्व कर रहे उत्पाद निरीक्षक रामप्रिती कुमार ने बताया कि बिते रात्री 12 बजे के बीच शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर उत्पाद टीम के द्वारा जांच चौकी पर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी क्रम में झारखंड की ओर से आने वाली लग्जरी कार स्विफ्ट डिजायर जेएच 01डीके 8451 को रोका गया। जिसे जांच करने पर झारखंड निर्मित 5 केन बियर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक झारखंड के रांची स्थित टांटी सिल्वे निवासी मनोज कुमार वर्मा संजय कुमार वर्मा एवं बच्चन राय महतो के पुत्र राजीव कुमार है।जोकी रांची से चलकर नालंदा जिले के हिलसा जा रहे थे। उत्पाद निरीक्षण ने कहा कि गिरफ्तार दोनों कारोबारियों के उपर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा। जांच के मौके पर उत्पाद अवर निरीक्षक श्याम टूडू एवं उत्पाद पुलिस जवानों के अलावा सैप के जवान उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live