अपराध के खबरें

लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के द्वारा हर प्रखंड में चलाया गया सदस्यता अभियान।


रिपोर्टर :- भारद्वाज जी 

नावकोठी बेगूसराय :-

बिहार मे चुनाव के प्रति हर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सक्रिय होकर अपने अपने पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। वहीं 
लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान के दिशा निर्देश से सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रो. रमेशचंद्र के द्वारा लोकजनशक्ति पार्टी की सदस्यता के लिए हर प्रखंड में जगह-जगह जाकर लोगों को सदस्यता दिलाने का कार्य किया इसमे 25, 000 व्यक्तियों के सदस्यता देने की बात कही गयी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के द्वारा 18, 000 लोगों को सदस्यता दी गयी और लोगों के सदस्यता देने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नावकोठी प्रखंड का दौरा किया।
जिसमें डफरपुर पंचायत के पश्चिमी डफरपुर गांव के कई लोगों को भी सदस्यता दी गई,
सदस्यता लेने वाले मे जानकी देवी, संगीता देवी, नरेश तांती, केशव कुमार और घुरन पासवान आदि कई लोगों ने सदस्यता दिया गया।
।वही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने बताया कि सदस्यता के साथ-साथ बुथ लिस्ट भी तैयार किया जा रहा है। 
उसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने नावकोठी पहुंच कर।
पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नावकोठी गणेश पोद्दार और लोजपा पंचायत अध्यक्ष नावकोठी विशुन देव सहनी से भी मुलाकात कर कई लोगों को सदस्यता दिलाए।
मौके पर कार्यकर्ता श्रवण कुमार, साकेत कुमार लोक जनशक्ति पार्टी पंचायत अध्यक्ष डफरपुर, जॉनसन कुमार, रामप्रवेश ठाकुर और रंजीत पासवान आदि कई कार्यकता मौजूद थे।
Published by Amit kumar

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live