अपराध के खबरें

मोरवा में सरकारी आदेश की उड़ाई जा रही है धज्जियां,सूची में नाम आने के बावजूद राशन नहीं दे रहे डीलर


मोरवा/समस्तीपुर

मोरवा प्रखंड क्षेत्र में सरकारी आदेश की उड़ाई जा रही है धज्जियां,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा के अनुसार राशन से वंचित लोगों को राशन कार्ड अति शीघ्र बनाकर राशन दिया जायेगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी, आपूर्ति पदाधिकारी एवं जीविका के द्वारा राशन कार्ड से वंचित लोगों की सूची तैयार कर राशन कार्ड बनाने के लिए अनुमंडल कार्यालय भेज दिया गया। अनुमंडल कार्यालय द्वारा नए राशन कार्ड धारियों की सूची भी बना ली गई। सारी सूची को नेट पर डाल दिया गया और किस राशन कार्ड धारी को किस डीलर के यहां राशन मिलेगा इसकी भी जानकारी नेट पर दे दी गई। इसके बावजूद डीलरों द्वारा एक महीना बीत जाने के तक राशन से वंचित लोगों को अब तक राशन नहीं दिया जा रहा है। डीलरों के अनुसार जब तक नया राशन कार्ड बन कर कार्ड धारियों को नहीं मिलेगा, तब तक राशन नहीं दिया जाएगा। डीलरों के इस रवैये से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश की पूरी तरह धज्जियां उड़ाई जा रही है।विधायक विद्यासागर सिंह निषाद के अनुसार मुख्यमंत्री के आदेश का हर हाल में पालन किया जाना चाहिए। बीडीओ शिवशंकर राय के अनुसार अब तक किसी के द्वारा लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। लिखित शिकायत प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Published by Amit Kumar

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live