अपराध के खबरें

दीदी जी फाउंडेशन द्वारा लगातार किया जा रहा है मास्क बितरण

पटना

रिपोर्ट:-मनीष कुमार


मिथिला हिन्दी न्यूज :-राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षिका एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त समाज सेविका डॉ नम्रता आनंद द्वारा आज फुलवारी शरीफ के आदर्श नगर कॉलोनी ,भोला चेक एवं हारून नगर स्लम बस्ती में 350 लोगों के बीच मास्क एवं साबुन का वितरण किया गया एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।
स्लम बस्ती में रहने वाले लोगों को दीदी जी फाउंडेशन की संस्था पिका डॉ नम्रता आनंद एवं उनके सदस्यों द्वारा कोविड-19 कोरोनावायरस के बारे में जागरूक किया गया। लोगों को मास्क पहनना क्यों जरूरी है एवं दिन भर में 6 बार हाथ धोना चाहिए, एवं सोशल डिस्टेंस मेंटेन करना चाहिए यह सब बताया गया।
      सभी लोगों का हाथ सैनिटाइज करा कर उन्हें मास्क और साबुन दिया गया। बिना 1 रुपया सरकारी मदद के दीदी जी फाउंडेशन में डॉ नम्रता आनंद एवं उनके सहयोगियों के द्वारा गरीबों के बीच राशन, मास्क, साबुन, सैनिटाइजर का वितरण लगातार जब से लॉक डाउन हुआ है तब से किया जा रहा है। यह एक सराहनीय पहल है।
      अभी बाजार में जो सैनिटाइजर उपलब्ध है उसके साइड इफेक्ट हैं ऐसी न्यूज़ आ रही है। इसलिए दीदी जी फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा होममेड नीम सैनिटाइजर बांटा जा रहा है और उसको बनाने की विधि भी सिखाई जा रही है। ताकि गरीब जरूरतमंद मध्यम परिवार के लोगों द्वारा घर में ही सैनिटाइजर बनाकर उसका उपयोग किया जाए। दीदी जी फाउंडेशन के द्वारा गरीब महिलाओं को रोजगार दिया गया है। उनसे मास्क बनवाया जा रहा है और उसी मास को गरीबों में बांटा जा रहा है। मास्क के पैसे से गरीब महिलाएं अपने घर के रोजी-रोटी चला रही हैं।दीदी जी फाउंडेशन ने महिलाओं के हाथ के हुनर को उनका रोजगार बना दिया है।
    इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नीतू शाही, जाहिदा, रेहाना प्रवीन ,आगा खान फाउंडेशन, संतोष कुमार ,सोनू कुमार ,मनीषा कुमारी, जैनब अंजुम, प्रियंका आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी लोग लगातार जरूरतमंदों की सेवा में लगे हुए हैं।
Published by Amit Kumar

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live