अपराध के खबरें

मशहूर गाना रिंकिया के पापा' के म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा का निधन

अनूप नारायण सिंह 

मिथिला हिन्दी न्यूज :- भोजपुरी के मशहूर संगीतकार धनंजय मिश्रा का निधन हो गया है।धनंजय मिश्रा भोजपुरी सिनेमा के बड़े म्यूजिक डायरेक्टर थे। उन्होंने बॉलिवुड और टॉलिवुड फिल्मों के लिए भी काम किया था। मनोज तिवारी को बनाने में धनंजय की बड़ी भूमिका मानी जाती है। 'रिंकिया के पापा' गाना धनंजय ने ही कम्पोज किया था। भोजपुरी स्टार पवन सिंह के ज्यादातर गाने धनंजय ने ही कम्पोज किए थे। उनके निधन की खबर से फैंस को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके मुंह से अचानक खून आने लगा था जिसके बाद उनकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। उनके निधन की खबर पर खेसारी लाल यादव पहुंचे वहीं काजल राघवानी, मनोज तिवारी, रवि किशन और धनंजय के करीबी संजय भूषण पटियाला ने भी उनको श्रद्धांजलि। मनोज तिवारी ने गहरा दुख जताते हुए कहा है, हमारे छोटे भाई और वर्तमान भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े संगीतकार धनंजय मिश्रा का यू जाने से मुझे झटका लगा। मैंने अपने करियर में 4500 गाने गाए जिसमे 1500 गानों का संगीत धनंजय मिश्रा ने दिया था। एक चमकती-मुस्कुराती प्रतिभा का निधन... दुआएं, प्रार्थनाएं और शोक संवेदनाएं।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live