अपराध के खबरें

अखंड ब्राह्मण सभा की मधुबनी जिला इकाई का टीम का हुआ गठन

पप्पू कुमार पूर्वे 

अखंड ब्राह्मण सभा का मधुबनी जिला टीम बिहार प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय मिश्र के अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष आशु झा के साथ की गई। जिसमें सर्वसहमति से मधुबनी जिला के अध्यक्ष रहिका प्रखंड सप्ता पंचायत के अनिकेत कुमार झा को चुना गया। जिला उपाध्यक्ष खजौली प्रखंड रसीदपुर पंचायत के रतिनाथ झा उर्फ अशोक झा को बनाया गया। वहीं जिला महामंत्री जगतपुर पंचायत के अजीत मिश्र को बनाया गया। जिला प्रभारी क्रमशः जगतपुर के नितेश मिश्र एवं भच्छी के मुकेश झा को बनाया गया, जबकि सचिव क्रमशः जगतपुर - रवि कश्यप मिश्र एवं रामपट्टी के नीतीश कुमार झा को बनाया गया। जिला संयोजक राजन झा एवं सह संयोजक आलोक झा, मीडिया प्रभारी भच्छी के मानस झा, जिला प्रवक्ता कलुआही प्रखंड के विवेक कुमार झा एवं जिला संरक्षक का पदभार जगतपुर के रंजन झा को सौंपा गया।
इसी मौके पर पटना महानगर के अध्यक्ष राकेश मिश्र को चुना गया।

अखंड ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष उमेश जोशी के साथ समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live