अपराध के खबरें

मधुबनी जिले के सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों ने की समीक्षा बैठक

पप्पू कुमार पूर्वे 
मिथिला हिन्दी न्यूज :- डाॅ० निलेश रामचन्द्र देवरे, भा०प्र०से०, जिलाधिकारी, मधुबनी, द्वारा सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को दिनांक-09.06.2020 को अपने-अपने आवंटित प्रखंडों के मुखियागणों के साथ मास्क, साबुन वितरण की समीक्षा, क्वारंटाइन केन्द्रों की जांच,नल-जल योजना के तहत किये गये कार्यो के प्रगति की समीक्षा तथा नली-गली योजनान्तर्गत किये गये कार्यो तथा श्रमिको के बैंक अकाउंट के आधार कार्ड की संपुर्ती पोर्टल पर इंट्री कार्य की समीक्षा करने हेतु निदेश दिया गया था।

जिसके आलोक में मंगलवार को सुनील कुमार, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, फुलपरास के द्वारा खुटौना प्रखंड में मुखिया के साथ मास्क, साबुन वितरण की समीक्षा, नल-जल योजना के तहत किये गये कार्यो के प्रगति की समीक्षा तथा नली-गली योजनान्तर्गत किये गये कार्यो की समीक्षा गयी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी, खुटौना के साथ क्वारंटाइन कैंप एवं श्रमिकों के बैंक एकाउंट, आधार कार्ड की संपूर्ति पोर्टल पर इंट्री की समीक्षा की गयी।

अवधेश आनंद, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जयनगर के द्वारा बासोपट्टी प्रखंड में मुखिया एवं अन्य तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी, बासोपट्टी के साथ नल-जल, गली-नली एवं मास्क, साबुन के वितरण इत्यादि की समीक्षा की गयी। 

रेणु कुमारी, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सदर मधुबनी के द्वारा रहिका प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी, रहिका एवं विभिन्न पंचायतों के मुखिया के साथ समीक्षा की गयी।

रविशंकर, जिला योजना पदाधिकारी, मधुबनी के द्वारा मधेपुर प्रखंड में तथा श्री बुद्धप्रकाश, भूमि सुधार उप समाहत्र्ता, सदर मधुबनी के द्वारा खजौली प्रखंड में एवं राजेश्वर प्रसाद, वरीय उप समाहत्र्ता, मधुबनी के द्वारा कलुआही प्रखंड में मुखिया के साथ मास्क, साबुन वितरण की समीक्षा, नल-जल योजना के तहत किये गये कार्यो के प्रगति की समीक्षा तथा नली-गली योजनान्तर्गत किये गये कार्यो की समीक्षा गयी ।

सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों द्वारा मुखियागणों को नल-जल, गली-नली तथा मास्क एवं साबुन के वितरण में तेजी लाने एवं श्रमिकों के बैंक एकाउंट, आधार कार्ड की संपूर्ति पोर्टल पर इंट्री कार्य में तेजी लाने हेतु आवश्यक निदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live