अपराध के खबरें

दलसिंहसराय में रालोसपा के पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन।

तुफैल अहमद (दलसिंहसराय)

मिथिला हिन्दी न्यूज़ (दलसिंहसराय) - रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के आह्वान पर प्रखंड अध्यक्ष अमरकान्त कुशवाहा के नेतृत्व में स्थानीय रालोसपा कार्यकर्ताओं ने बिहार में लॉकडॉन के दौरान बढ़ते अपराध एवं मजदूरों के प्रति राज्य सरकार के गलत रवैये के विरोध में स्थानीय एन. एच्. 28 पर बड़ी संख्या में स्थानीय रालोसपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष अमरकान्त कुशवाहा सहित अनेकों वक्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामदयाल महतो रालोसपा नेत्री ममता कुमारी कुशवाहा रामकरण चौधरी, मोहम्मद अरसी, पिंटू जी, रघुवंश कुशवाहा, युवा प्रदेश सचिव उमेश कुशवाहा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live