अपराध के खबरें

दलसिंहसराय राजद प्रखंड कमिटी का हुआ विस्तार


तुफैल अहमद (दलसिंहसराय)

मिथिला हिन्दी न्यूज़ - दलसिंहसराय राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड कमिटी का विस्तार आज रविवार को राजद प्रखंड अध्यक्ष मोo जाबिर हुसैन के द्वारा किया गया। प्रखंड प्रधान महासचिव पद पर स्थानीय ढ़ेपुरा ग्राम निवासी महेन्द्र कुमार यादव एवं मीडिया प्रभारी पद पर दलसिंहसराय निवासी राज दीपक व रमेश कुमार सिंह को प्रखंड संरक्षक मनोनीत किया गया है। साथ ही साथ उपाध्यक्ष पद पर रामशरण महतो पासवान एवं अनिल राय, कोषाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिंह, महासचिव पद पर हेमन्त सहनी, गंगा सहनी, मोo जाकिर, रामउदय राय एवं सुनील सिंह व मुकेश कुमार राय, अमरेश पासवान, नितिन यादव के अलावा चार अन्य लोगों को सचिव पद मनोनीत किया गया है। मीडिया प्रभारी राज दीपक ने जानकारी दी कि विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में स्थानीय विधायक आलोक कुमार मेहता, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जीविका समूह की दो महिला सदस्य पिंकी झा व नीलम देवी को शामिल किया गया है। इसके अलावा कई और भी लोगों को राजद के नये विस्तारित प्रखंड कमिटी में शामिल किया गया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live