अपराध के खबरें

भाजयुमो जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, जिले में एक लाख मास्क व सेनेटाइजर बांटने का निर्णय

समस्तीपुर/मोरवा

भाजपा युवा मोर्चा समस्तीपुर-जिला का प्रथम कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय हरपुर ऐलौथ समस्तीपुर में जिला अध्यक्ष सुशांत अनिल के अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा बिहार प्रदेश के नेता शशिकांत आनंद, प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, अतिथि युवा मोर्चा के क्षेत्रिय पदाधिकारी नीरज नवीन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार राज, जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, मनोज जायसवाल, जिला आईटी सेल के ससंयोजक प्रिंस सैनी का गरिमामय उपस्थिति हुई। बैठक में मुख्य रुप से प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के दूसरे कालखंड के 1 वर्ष के ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी के साथ भाजपा के घर घर अभियान के तहत मोदी जी के पत्र जिला के युवा के बीच पंचायत स्तर तक पहुंचाने का निर्णय हुआ। वही पूरे जिले में एक लाख मास्क व सेनिटाइजर वितरण युवा मोर्चा द्वारा वितरित किए जाने का निर्णय लिया है।
बैठक में अतिथि का स्वागत अंग वस्त्र व माला से किया गया।
बैठक का संचालन महामंत्री ओमप्रकाश विटू ने किया।
बैठक को जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार ठाकुर, मनोज साह, रौशन झा, रौनक राय, चंदन झा, पुरुषोत्तम कुमार,गोरव सिंह, प्रभात कुमार, अनिकेत कुमार अंशु सहित सभी पदाधिकारियों ने संबोधित किया। बैठक में युवा मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति के सभी सदस्य आदि उपस्थित थे। 
Published by Amit Kumar

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live