अपराध के खबरें

महामारी के बीच डीलर की मनमानी से लाभुक परेशान हैं

आलोक वर्मा 

 कौआकोल प्रखंड के देवनगढ़ पंचायत चोंगवा गांव के डीलर सुरेश प्रसाद के खिलाफ उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उपभोक्ताओं ने एसडीओ को डीलर की मनमानी के खिलाफ आवेदन देकर शिकायत की है!
उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि डीलर सुरेश प्रसाद द्वारा लगातार उनलोगों को राशन कम दिया जा रहा है। जबकि सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे लिए जा रहे हैं। डीलर की इस मनमानी से हमलोग परेशान हैं। हमलोग गरीब आदमी हैं। इसी राशन से परिवार का भरण पोषण करते हैं। उपभोक्ता कांति देवी मनोरमा देवी, मुकेश रविदास, संतोष कुमार, ममता देवी उगन्ता देवी पूनम देवी आदि ने डीलर की मनमानी से तंग होकर उच्च पदाधिकारी से लिखित रूप से शिकायत की। परंतु, आवेदन देने के बाद भी डीलर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। लाभुकों ने आरोप लगाया कि अनाज का मनमाना दाम वसूला जाता है। डीलर द्वारा कहा जाता है कि जो करना है करो। ऐसे मे लाभुक कहां जाएं। उपभोक्ताओं ने अनुमंडल पदाधिकारी से डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live